लखनऊ: समाजवादी पार्टी के बीच मचे घमासान के बीच मुलायम सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। मुलायम सिंह यादव ने साफ किया है कि चुनाव के बाद अखिलेश यादव की मुख्यमंत्री होंगे। मुलायम सिंह के कहा कि पार्टी टूटने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि न तो टूटी है और न ही टूटेगी। मुलायम सिंह ने दावा किया कि पार्टी में एकता है लेकिन फिर भी वो पार्टी की एकता के लिए पूरे राज्य का जल्द दौरा करेंगे।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
गौरतलब है कि लखनऊ पहुंचने से पहले मुलायम ने आज दिल्ली में ही संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश बहक गए हैं लेकिन पिता-पुत्र के बीच कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा था, 'अब ये एक दो लोग आप जानते हैं हमारे ही लड़के को बहका दिया और मेरी उसकी रात को कल काफी बात हुई। अब पता नहीं देखो मैं जा रहा हूं क्या कहता है। हमारे और मेरे पुत्र के बीच कोई विवाद नहीं है...और लोग हैं पता चल जाएगा वो कहेगा हम अपनी बात कर लेंगे। ये तो मेरे बेटे की मेरे बीच की बात है। हमारी पार्टी में जो थोड़ा बहुत मतभेद है ज्यादा नहीं है। एक ही व्यक्ति है जो मतभेद कराने की साज़िश कर रहा है। हम अपने जाते ही ठीक कर लेंगे।'
चुनाव आयोग में मुलायम की 10 दलीलें
इससे पहले साइकिल सिंबल पर दावा पेश करते हुए मुलायम सिंह ने आज चुनाव आयोग के सामने दस दलीलें दीं। मुलायम की दलील है कि-
- एक अधिवेशन में दो अध्यक्ष नहीं हो सकते..
- विशेष अधिवेशन के लिए कम से कम 3 दिन का नोटिस देना चाहिए..
- रामगोपाल यादव की पार्टी में वापसी की घोषणा ट्विटर पर हुई..कोई चिट्ठी नहीं लिखी..
- पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष को हटाने का प्रस्ताव आना चाहिए था..जो नहीं आया..
- नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई..
- रामगोपाल ने खुद प्रस्ताव रखा और खुद ही समर्थन किया..
- 40 प्रतिशत सदस्यों की मांग पर विशेष अधिवेशन बुलाना चाहिए था..
- राष्ट्रीय अध्यक्ष को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का अधिकार महासचिव के पास नहीं है...
- पार्टी संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिनिधि के चयन पर किसी आपत्ति पर आखिरी फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा..
- अधिवेशन के लिए 10 फीसदी प्रतिनिधि अध्यक्ष के जरिए मनोनीत होते हैं..जिसका पालन नहीं हुआ।
मुलायम ने आज राज्यसभा सभापति को चिट्ठी लिखकर रामगोपाल को पार्टी से निष्कासित किये जाने के मद्देनजर राज्यसभा में पार्टी के नेता पद से हटाने की मांग की।
Latest India News