बिहार में डिग्री विवाद में सुशील मोदी की पत्नी पर आरोप
फर्जी डिग्री मामले में बिहार की राजनीति भी दूर नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी की पत्नी जेस्सी जार्ज पर फर्जी डिग्री रखने का आरोप लगा है। इस आरोप ने बिहार की राजनीति को हिला कर रख दिया है। जल्द ही बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
सुशील मोदी को कई नेता बिहार के सीएम उम्मीदवार के रूप में देख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है ऐसे में सीधे सुशील मोदी पर हमला करके बिहार में भाजपा की पकड़ को कम करने की रणनीति बनाई गई और सुशील मोदी की पत्नी की डिग्री पर सवाल खड़े किये। इस मामले ने तूल पकड़ा और सुशील मोदी की पत्नी ने उनकी डिग्री पर सवाल उठाने वाले मंत्री रामधनी सिंह के खिलाफ धारा 499 के तहत मानहानि का मुकदमा कर दिया। सुशील मोदी ने भी उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा उधर रामधनी सिंह ने भी कहा कि अभी इस मामले में जांच शुरू होनी है।
Latest India News