1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. स्मृति ईरानी डिग्री मामला: आज आ सकता है फैसला

स्मृति ईरानी डिग्री मामला: आज आ सकता है फैसला

नई दिल्ली: आम आदमी के पार्टी के नेता जितेंद्र तोमर की फर्जी डिग्री मामले ने राजनीति के मामले को गरमा दिया है। दिल्ली से लेकर चुनावी राज्य बिहार तक मे यह मामला गरम है और

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री डिग्री विवाद में घिरे
 
महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े पर भी फर्जी डिग्री का आरोप लगा। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठाकर जांच की मांग कर रही है। विनोद तावड़े की इजीनियरिंग की डिग्री को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। चुनाव आयोग को सौंपे गये हलफनामे में कहा है कि उन्होंने ज्ञानेश्वर विद्यापीठ से बीई की डिग्री ली है। जबकि इस कॉलेज के इंजीनियरिंग की डिग्री की मान्यता बहुत पहले ही रद्द कर दी गई। हालांकि तावड़े ने यह साफ करने की कोशिश की है कि वहां से कोर्स को मान्यता ना होने के बावजूद भी उन्होंने वहां से कोर्स किया क्योंकि वहां सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं बल्कि काम करने का तरीका भी सिखाया जाता है। वहां मुझे पढ़ाने का तरीका पसंद आया था इसलिए मैंने वहां एडमिशन लिया। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे कॉलेज से पढ़ा जहां मुझे पढ़ाई के साथ काम करना भी सिखाया गया। दूसरी तरफ कांग्रेस मांग कर रही है सरकार वैसे लोगों को शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर ना बैठाये जिनपर ऐसे आरोप लगे हो।    
 

Latest India News