1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. माया के ‘मौर्य’ ने थामा BJP का दामन, शाह की मौजूदगी में ज्वॉइन की पार्टी

माया के ‘मौर्य’ ने थामा BJP का दामन, शाह की मौजूदगी में ज्वॉइन की पार्टी

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (BSP) को छोड़ने वाले मायावती के सबसे खास नेता स्वामी प्रसाद मौर्या आज औपचारिक रुप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में

swami prasad maurya- India TV Hindi
swami prasad maurya

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (BSP) को छोड़ने वाले मायावती के सबसे खास नेता स्वामी प्रसाद मौर्या आज औपचारिक रुप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। मौर्य को आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी स्टार प्रचार बनाएगी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

गौरतलब है कि मौर्य ने बीते 22 जून को बसपा से इस्तीफा दे दिया था और तभी से उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। बता दें कि मौर्या बसपा सुप्रीमो मायावती के रवैये से नाराज चल रहे थे और उन्होंने बसपा को छोड़ते ही मीडिया में अपनी नाराजगी खुले तौर पर व्यक्त की थी। वहीं मौर्या की इस बयानबाजी के बाद मायावती ने भी तल्ख टिप्पणी की थी। मायावती ने मौर्या का जाने को पार्टी के लिए बेहतर बताया था।

गौरतलब है बसपा सुप्रीमो मायावती की पार्टी बसपा में स्वामी प्रसाद मौर्या एक अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं मौर्या का भाजपा में शामिल होना भाजपा के लिए आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी बढ़िया माना जा रहा है। साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव होने हैं और इस बार सीधी लड़ाई बसपा और भाजपा के बीच होने की संभावना तेज मानी जा रही है।

कांग्रेस की स्थिति राज्य में पहले से ही बेहतर नहीं है और शीला दीक्षित को सीएम उम्मीदवार बनाने के बाद उनकी स्थिति में कोई खासा परिवर्तन आने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है, हालांकि प्रियंका के आने से कांग्रेस की स्थिति में मामूली सुधार जरूर हो सकता है लेकिन वो नंबर 3 या 4 पर ही रहेगी। वहीं सपा की स्थिति भी काफी बुरी नजर आ रही है।  

Latest India News