1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. झुके नीतीश? तेजस्वी से 30 मिनट हुई बात, क्या टल गया इस्तीफा?

झुके नीतीश? तेजस्वी से 30 मिनट हुई बात, क्या टल गया इस्तीफा?

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से सीधे मुलाकात में सफाई देते हुए खुद को बेकसूर बताया। तेजस्वी ने नीतीश को बताया जब उन पर आरोप लगे थे तब वो सरकारी पद पर नहीं थे ऐसे में प्रिवेन्शन ऑफ करप्पशन एक्ट में वो कैसे दोषी हैं।

nitish-kumar-tejashwi-yadav- India TV Hindi
nitish-kumar-tejashwi-yadav

पटना: बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में जारी सियासी घमासान के बीच मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की बंद कमरे में करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। खबर है कि मीटिंग में तेजस्वी ने अपना पूरा पक्ष रखा। राजद के एक नेता ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक के बाद तेजस्वी नीतीश के कक्ष में गए, जहां दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी अभी मीडियो को नहीं दी गई है। ये भी पढ़ें: दलालों के चक्कर में न पड़ें 60 रुपए में बन जाता है ड्राइविंग लाइसेंस

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से सीधे मुलाकात में सफाई देते हुए खुद को बेकसूर बताया। तेजस्वी ने नीतीश को बताया जब उन पर आरोप लगे थे तब वो सरकारी पद पर नहीं थे ऐसे में प्रिवेन्शन ऑफ करप्पशन एक्ट में वो कैसे दोषी हैं। तेजस्वी ने ये भी बताया कि वो सीबीआई केस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे और अग्रिम जमानत की अपील करेंगे। तेजस्वी ने कहा अगर उन्हें जमानत नहीं मिली, तब वो दोषी हैं। सुत्रों ने बताया कि तेजस्वी यादव की इन दलीलों के बाद उनका इस्तीफा फिलहाल टल गया है। अब कोर्ट के फैसले के आधार पर तेजस्वी के खिलाफ कोई कदम उठाया जाएगा।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद तेजस्वी और नीतीश के बीच यह पहली मुलाकात है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की उपस्थिति के बाद तेजस्वी उस कार्यक्रम में नहीं आए थे। इसके बाद उनकी नेमप्लेट हटा दी गई थी।

गौरतलब है कि सीबीआई ने लालू प्रसाद और बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं उनके बेटे तेजस्वी यादव सहित उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने सात जुलाई को पटना सहित देशभर के 12 स्थानों पर छापेमारी की थी। यह मामला वर्ष 2004 का है, जब लालू प्रसाद देश के रेलमंत्री थे और तेजस्वी की उम्र 14 साल थी। आरोप है कि उन्होंने रेलवे के दो होटल को एक निजी कंपनी को लीज पर दिलाया और उसके एवज में उन्हें पटना में तीन एकड़ जमीन दी गई।

भ्रष्टाचार के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जद (यू), मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेदाग छवि को लेकर तेजस्वी पर इस्तीफे के लिए दबाव बनाए हुए है। हालांकि राजद अध्यक्ष लालू ने स्पष्ट कर दिया है कि तेजस्वी के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। उनका कहना है कि अगर कोई एफआईआर पर इस्तीफा देने लगे तो बहुतों को इस्तीफा देना होगा।

ये भी पढ़ें: अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...
इस राजा की थी 365 रानियां, उनके खास महल में केवल निर्वस्‍त्र हीं कर सकते थे एंट्री

Latest India News