नई दिल्ली: यूपी में चौथे चरण के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अमेठी और रायबरेली की जनता को खत लिखकर कैंपेनिंग न कर पाने पर अफसोस जाहिर किया। 18 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है जब गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाले अमेठी और रायबरेली में सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार नहीं किया। रायबरेली सीट से सोनिया गांधी सासंद है। इससे पहले वे यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करती आई हैं।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
आखिर क्या कारण है कि सोनिया गांधी यहां चुनाव प्रचार करने नहीं आईं?
यूपी में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की कमान इस बार राहुल गांधी ने संभाल रखी है। ये इस बात का संकेत माना जा सकता है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद उनको मुख्य भूमिका में लाने के मकसद से ऐसा किया जा रहा हो।
अगर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस इस चुनाव में ज्यादा सीटों पर काबिज होती है तो इससे स्थिति साफ हो जाएगी कि राहुल को अब कांग्रेस की बागड़ोर सौंप दी जाए या नहीं। और अगर कांग्रेस इसमें अच्छा प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रहती है तो हो सकता है राहुल की ताजपोशी अभी कुछ और देर के लिए रोक दी जाए। एक तरह से माने तो यह राहुल का शक्ति परीक्षण है।
पढ़िए सोनिया गांधी की अमेठी और रायबरेली की जनता को लिखा गया पूरा खत-
बता दें कि 23 फरवरी को यूपी के चौथे चरण का चुनाव होना है और इसमें सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र अमेठी और रायबरेली भी शामिल है। इस बार यूपी चुनाव सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ रही है। यूपी में गठबंधन के तहत सपा 298 व कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
Latest India News