1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. UP, बिहार, MP के जवान ही होते हैं शहीद, गुजरात के क्यों नहीं: अखिलेश यादव का सवाल

UP, बिहार, MP के जवान ही होते हैं शहीद, गुजरात के क्यों नहीं: अखिलेश यादव का सवाल

शहीदों के सिर काटे जा रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार क्या कर रही है। अखिलेश यादव यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मीडिया सिर्फ यही क्यों दिखा रहा है कि जवान के सिर काटे गए वह यह क्यों नहीं बताता कि शहीदों के और कौन से अंग काटे गए।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा शहीदों और देशभक्ति पर राजनीति करती है। अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि सीमा पर जो भी जवान शहीद हो रहे हैं वे यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के हैं, उनमें कोई भी गुजरात का क्यों नहीं है। (ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर)

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान के दौरान कहा कि भाजपा शहीदों और देशभक्ति पर भी राजनीति करती है, भाजपा इन्ही मुद्दों पर राजनीति करके लोगों के बीच टकराव बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सिर काटे जा रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार क्या कर रही है। अखिलेश यादव यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मीडिया सिर्फ यही क्यों दिखा रहा है कि जवान के सिर काटे गए वह यह क्यों नहीं बताता कि शहीदों के और कौन से अंग काटे गए।

अखिलेश ने योगी सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा- योगी सरकार की अभी परीक्षा चल रही है और नहीं लगता वह पास हो पाए हैं। सहारनपुर में पुलिस अफसर के घर हमला, जालौन दुष्कर्म कांड, बुलंदशहर में बुजुर्ग की हत्या ने कानून-व्यवस्था का बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीमा पर जवानों के अंग काटे जा रहे हैं, लेकिन चौड़ा सीना वाली बातें करने वालों पर चर्चा नहीं हो रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वह यूपी की हार से निराश नहीं हैं, अब वह परिवार के साध घूम शादी समारोह में शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नहीं है तो अब यात्रा पर निकला हूं और यह जानने की कोशिश कर रहा हूं कि लोगों ने मुझे क्यों हराया। 2019 के लोकसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मैं पीएम की रेस में नहीं हूं, उन्होंने कहा कि अगर हमारा नाम इस रेस में आया तो हमारे दुश्मन बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....
ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....

Latest India News