A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. एक्टर विजय के वो 7 'धुआंधार' वादे, जिन्होंने तमिलनाडु चुनाव में कराया उनकी पार्टी TVK का दमदार डेब्यू

एक्टर विजय के वो 7 'धुआंधार' वादे, जिन्होंने तमिलनाडु चुनाव में कराया उनकी पार्टी TVK का दमदार डेब्यू

Tamilnadu Assembly Election Result 2026 के शुरुआती रुझानों में एक्टर Vijay की पार्टी TVK ने 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। जानें TVK ने अपने घोषणा पत्र में कौन-कौन से बड़े वादे किए थे, जिन्होंने जनता का ध्यान उनकी तरफ खींचा।

Actor Vijay TVK promises- India TV Hindi
Image Source : PTI (फाइल फोटो) तमिलनाडु चुनाव के शुरुआती रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी TVK अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है।

Actor Vijay TVK Promises: एक्टर विजय की सियासत में एंट्री ने तमिलनाडु की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। उनकी पार्टी TVK ने अपने पहले ही Tamil Nadu Assembly Election में दमदार दस्तक दी है, जिसकी बड़ी वजह उनकी पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए 7 बड़े चुनावी वादे माने जा रहे हैं जो सीधे आम पब्लिक से जुड़े थे।

  1. TVK का सबसे बड़ा वादा Madhippumigu Magalir Thittam के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने का था। इसमें 60 साल उम्र तक की घर की महिला मुखिया को प्रति महीने 2,500 देने का ऐलान किया गया।
  2. वहीं, Annapoorani Super Six Scheme के जरिए हर फैमिली को साल में 6 LPG सिलेंडर मुफ्त में देने का प्रॉमिस किया गया, जो घरेलू खर्च को कम करने के लिए बड़ा कदम माना गया।
  3. साथ ही, Annan Seer Thittam में बहन-बेटियों की शादी के लिए 8 ग्राम सोना देने का वादा TVK ने किया था। इसके अलावा, सिल्क साड़ी देने की स्कीम ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
  4. वहीं, एजुकेशन पर ध्यान केंद्रित करते हुए Kamarajar Kalvi Urudhi Thittam के तहत क्लास 1 से 12 तक पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए हर साल 15 हजार की मदद देने का ऐलान किया गया, ताकि किसी बच्चे की पढ़ाई आर्थिक स्थिति खराब होने पर बीच में ना छूटे।
  5. महिलाओं के लिए Vettri Payanam Thittam के अंतर्गत सरकारी बसों में फ्री में यात्रा का प्रॉमिस किया गया, जिससे उनका सफर आसान हो सके।
  6. साथ ही, युवाओं को साधने के लिए TVK ने बेरोजगारी भत्ता स्कीम में ग्रेजुएट्स को 4 हजार रुपये और डिप्लोमा धारकों को ढाई हजार रुपये प्रति महीने देने की बात कही गई।
  7. TVK ने किसानों के लिए भी बड़ी घोषणा की थी, जिसमें 5 एकड़ तक जमीन वाले छोटे किसानों का पूरा कर्ज माफ करने के लिए कहा गया था। इसके अलावा, 5 एकड़ से ज्यादा जमीन वालों की 50 फीसदी कर्ज माफी का वादा भी शामिल है।

इन सीधे लाभ देने वाले और लोकलुभावन वादों ने TVK का मजबूत डेब्यू कराया और विजय को तमिलनाडु की सियासत में एक गंभीर खिलाड़ी के तौर पर स्थापित कर दिया है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें

Latest India News