तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक्टर विजय की पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को 107 सीटें मिली हैं। स्टालिन की डीएमके 57 सीटों पर ही सिमट गई है। एआईडीएमके को 47 सीटें मिली हैं। एक्टर विजय की पार्टी का चुनाव चिह्न सीटी था। इसलिए इसे तमिलनाडु की राजनीति में सीटी क्रांति माना जा रहा है।
तमिलनाडु में सुबह से ही मतगणना केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किए गए थे। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए 234 मतगणना पर्यवेक्षकों को तैनात किया है, जिनमें से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक पर्यवेक्षक है। तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान पूरा हो गया था। राज्य में 85% से ज़्यादा मतदान हुआ, जो काफी अच्छा रहा।
तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से सत्ताधारी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच है। इसके साथ ही, कुछ नए और छोटे दल भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) पर तौर पर सबकी नज़रें टिकी हैं। इस चुनावी दौड़ में शामिल अन्य पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, नाम तमिलर काची (NTK), VCK और PMK शामिल भी हैं। हाई प्रोफाइल सीटों में सीएम स्टालिन, पलानीस्वामी, पन्नीरसेल्वम और पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन की सीटें शामिल हैं।