1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असम में कांग्रेस को एक और झटका, प्रतीक बोरदोलोई ने मार्घेरिटा सीट से उम्मीदवारी लौटाई, पिता प्रद्युत हुए थे भाजपा में शामिल

असम में कांग्रेस को एक और झटका, प्रतीक बोरदोलोई ने मार्घेरिटा सीट से उम्मीदवारी लौटाई, पिता प्रद्युत हुए थे भाजपा में शामिल

असम में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मार्घेरिटा सीट से उम्मीदवार प्रतीक बोरदोलोई ने अपना टिकट वापस कर दिया है। इससे पहले उनके पिता प्रद्युत बोरदोलोई भी भाजपा में शामिल हुए थे।

Prateek Bordoloi assam congress- India TV Hindi
Image Source : ANI/PTI प्रतीक बोरदोलोई ने कांग्रेस से उम्मीदवारी लौटाई।

असम में विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ चुकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों में लग गए हैं। बता दें कि असम में चुनाव इस बार मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच है। हालांकि, कांग्रेस को राज्य में एक के बाद लगातार झटके लग रहे हैं। कांग्रेस के कई नेताओं ने चुनाव से पहले पार्टी को अलविदा कह दिया है। वहीं, अब असम की मार्घेरिटा विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रतीक बोरदोलोई ने भी अपनी उम्मीदवारी वापस कर दी है। बता दें कि प्रतीक बोरदोलोई के पिता प्रद्युत बोरदोलोई ने भी हाल ही में भाजपा ज्वाइन कर ली थी।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, मार्घेरिटा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतीक बोरदोलोई ने अपने पिता प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र भी भेजा है। आपको बता दें कि इससे पहले प्रतीक बोरदोलोई के पिता और असम के नगांव सीट से लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बुधवार को वह BJP में शामिल हो गए थे।

क्या बोले प्रतीक बोरदोलोई?

प्रतीक बोरदोलोई ने मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे गए पत्र में कहा- "पार्टी के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी के साथ मैं मार्गेरिटा विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के अपने फैसले से अवगत कराना चाहता हूं। मेरे पिता के दूसरे राजनीतिक दल में शामिल होने के फैसले के बाद। मुझे लगता है कि मेरे लिए उम्मीदवार के रूप में बने रहना उचित नहीं होगा। हालांकि, मैं दोहराना चाहता हूं कि कांग्रेस के आदर्शों में मेरा विश्वास अटूट है। नेतृत्व जो भी उचित समझेगा, मैं पार्टी के लिए और मार्गेरिटा के विकास के लिए काम करना जारी रखूंगा।"

कब है असम में चुनाव?

चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि असम में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में 126 सीटों पर वोटिंग होने जा रही है। वहीं, चुनाव के परिणाम 4 मई को जारी किए जाएंगे।

 

 

ये भी पढ़ें- Assam BJP Ticket List: असम चुनाव के लिए BJP के 88 उम्मीदवारों का ऐलान, जानें कौन कहां से लड़ेगा इलेक्शन

सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने थामा BJP का दामन, असम में कांग्रेस को लगा दूसरा बड़ा झटका

Latest India News