1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Assam BJP Ticket List: असम चुनाव के लिए BJP के 88 उम्मीदवारों का ऐलान, जानें कौन कहां से लड़ेगा इलेक्शन

Assam BJP Ticket List: असम चुनाव के लिए BJP के 88 उम्मीदवारों का ऐलान, जानें कौन कहां से लड़ेगा इलेक्शन

 Reported By: Devendra Parashar, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 19, 2026 11:54 am IST,  Updated : Mar 19, 2026 12:53 pm IST

BJP Candidates List Assam: बीजेपी ने Assam Assembly Election 2026 के लिए अपने 88 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। BJP ने CM हिमंता बिस्वा सरमा को जालुकबारी से प्रत्याशी बनाया है। जानें सभी 88 उम्मीदवारों में से कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा।

असम विधानसभा चुनाव के...- India TV Hindi
असम विधानसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी। Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो)

Assam BJP Candidates List: असम विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने एक साथ 88 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बीते बुधवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी थी और अब इसकी घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, PM मोदी, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल थे।

BJP ने जारी किए 88 प्रत्याशियों के नाम

BJP ने गोलकगंज से अश्विनी राय सरकार, धुबरी से उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को टिकट दिया है। वहीं, अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता और बोको-चायगांव से राजू मेच को प्रत्याशी बनाया गया है।

जालुकबारी से CM हिमंता बने उम्मीदवार

पार्टी ने पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा, गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता और जालुकबारी से डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को मौका दिया है। वहीं, बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, तिहू से चंद्रमोहन पाटोवारी, तामुलपुर से बिस्वजीत देइमारी, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका, सिपाझार से  डॉ. परमानंद राजबंशी को BJP ने उम्मीदवार बनाया है।

जागीरोड से पीयूष हाजरिका प्रत्याशी घोषित

BJP ने मंगलदाई से नीलिमा देवी, जागीरोड से पीयूष हाजरिका, मोरीगांव से रमा कांत देवरी, ढिंग से डॉ. मुकुट कुमार देबनाथ, सामागुरी से अनिल सैकिया, बरहमपुर से जीतू गोस्वामी, नौगांव-बतद्रबा से रूपक सरमा, राहा से शशि कांत दास और होजाई से शिलादित्य देव को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, लामडिंग से सिबू मिश्रा, ढेकियाजुली से अशोक सिंघल, बरछला से रितु बरन सरमा, रंगापारा से कृष्ण कमल तांती, नदुआर से पदम हाजरिका, बिश्वनाथ से पल्लब लोचन दास और बेहाली  से मुनींद्र दास BJP के उम्मीदवार बने हैं।

बिहपुरिया से भूपेन कुमार बोरा होंगे कैंडिडेट

भारतीय जनता पार्टी ने गोहपुर से उत्पल बोरा, बिहपुरिया से भूपेन कुमार बोरा, रोंगोनदी से ऋषिराज हाजरिका, लखीमपुर से मानब डेका, ढकुआखाना से नबा कुमार दलेई, धेमाजी से डॉ. रनोज पेगु, जोनाई से भुबन पेगु, सदिया से बलिन चेतिया, डुम डुमा से रूपेश गोवाला, मार्घेरिटा से भास्कर शर्मा, डिगबोई से सुरेन फुकन, माकुम से संजय किशन, तिनसुकिया से पुलक गोहाई, चबुआ-लाहोवाल से बिनोद हाजरिका, डिब्रूगढ़ से प्रशांत फुकन, खोवांग से चक्रधर गगोई और दुलियाजान से रामेश्वर तेली को कैंडिडेट घोषित किया है।

जोरहाट से हितेंद्र नाथ गोस्वामी लड़ेंगे चुनाव

वहीं, लिंगखोंग से बिमल बोरा, नाहरकटिया से तरंग गगोई, सोनारी  से धर्मेश्वर कोवर, माहमोरा से सुरुज दिहिंगिया, डीमो से सुशांत बरगोहांई, नाजिरा से मयूर बरगोहांई, माजुली से भुबन गाम, जोरहाट से हितेंद्र नाथ गोस्वामी, मरियानी से रूपज्योति कुर्मी, तिताबोर से धीरज गोवाला, गोलाघाट से अजंता नेओग, डेरगांव से मृदुल कुमार दत्ता, खुमताई से मृणाल सैकिया, सरूपधार से विश्वजीत फुकन, बोकाजान से सूर्य रोंगफार और हावड़ाघाट से लुन्सिंग टेरोन को BJP ने प्रत्याशी बनाया है।

सिलचर से डॉ. राजदीप रॉय को BJP का टिकट

BJP ने दीफू से निसो टेरांगपी, रोंगखांग से डॉ. तुलीराम रोंगहांग, अमरी से डॉ. हाबे टेरोन, हाफलोंग से रूपाली लंग्थासा, लखीपुर से कौशिक राय, उधारबोंद से राजदीप गोआला, काटिगोरा से कमलाख्य डे पुरकायस्थ, बोरखोला से किशोर नाथ, सिलचर से डॉ. राजदीप रॉय, धोलाई से अमिय कांति दास, हैलाकांडी से डॉ. मिलन दास, करीमगंज उत्तर से सुब्रत भट्टाचार्य, पाथरकांडी से कृष्णेंदु पॉल और रामकृष्ण नगर से बिजय मालाकार को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें- केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत