A
Hindi News भारत राजनीति 'असम में भाजपा को अकेले नहीं हरा सकती कांग्रेस या कोई अन्य पार्टी', विपक्षी MLA ने क्यों किया ऐसा दावा?

'असम में भाजपा को अकेले नहीं हरा सकती कांग्रेस या कोई अन्य पार्टी', विपक्षी MLA ने क्यों किया ऐसा दावा?

'असम में भाजपा को अकेले नहीं हरा सकती कांग्रेस या कोई अन्य पार्टी', विपक्षी MLA ने क्यों किया ऐसा दावा?

Assam AIUDF MLA Aminul Islam- India TV Hindi Image Source : PTI AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम का बड़ा दावा।

असम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल चुनाव को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस बीच AIUDF पार्टी के विधायक अमीनुल इस्लाम ने बड़ा दावा कर दिया है। अमीनुल इस्लाम ने कहा है कि कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के पास भाजपा को अकेले हराने के लिए समर्थन नहीं है। आइए जानते हैं कि अमीनुल इस्लाम ने इस मुद्दे पर और क्या कुछ कहा है।

क्या बोले अमीनुल इस्लाम?

AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा- "हम 35 सीटों पर लड़ेंगे और इस बार अकेले चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में, हमारे पार्टी विधायकों ने पार्टी प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के साथ इस पर चर्चा की। हम आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं। सभी विपक्षी दलों को मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ना चाहिए। कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के पास भाजपा को अकेले हराने के लिए उस तरह का समर्थन नहीं है।अगर कांग्रेस राज्य में गठबंधन के बारे में सोचती है, तो AIUDF निश्चित रूप से इस पर विचार करेगी।"

CM हिमंता का क्या है दावा?

कुछ ही समय पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पास 126 में से 104 सीटें जीतने की ताकत है। सीएम हिमंत ने कहा था- "फिलहाल असम में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की संभावित सीट 104 हैं। हालांकि, संभावित और वास्तविकता में अंतर होता है। हमें उम्मीद है कि हम 95 सीट जीतेंगे। लेकिन सबकुछ जनता के मूड पर निर्भर करता है।"

असम में कब होंगे चुनाव?

पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में विधानसभा चुनाव अगले साल 2026 के अप्रैल महीने में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान विधानसभा जो कि साल 2021 में निर्वाचित हुई थी उसका कार्यकाल अगले साल 2 मई 2026 को समाप्त होने वाला है। आपको बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव कुल 126 सीटों के लिए होने है।

ये भी पढ़ें- 'कंगना रनौत को सांसदी से इस्तीफा दे देना चाहिए', आखिर क्यों भड़क गए हिमाचल के मंत्री?

केरल में CM पद के लिए थरूर पहली पसंद! कांग्रेस नेता ने कहा- 'पहले तय करें किस पार्टी से हैं?'

Latest India News