1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'कंगना रनौत को सांसदी से इस्तीफा दे देना चाहिए', आखिर क्यों भड़क गए हिमाचल के मंत्री?

'कंगना रनौत को सांसदी से इस्तीफा दे देना चाहिए', आखिर क्यों भड़क गए हिमाचल के मंत्री?

 Published : Jul 11, 2025 08:56 am IST,  Updated : Jul 11, 2025 09:13 am IST

हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत को सांसदी से इस्तीफा दे देना चाहिए। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा।

kangana ranaut mp post himachal- India TV Hindi
कंगना रनौत से इस्तीफे की मांग। Image Source : PTI

हिमाचल प्रदेश इस वक्त प्राकृतिक आपदा की भीषण मार झेल रहा है। इस बीच राज्य सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंडी लोकसभा सीट से सांसद और भाजपा नेता कंगना रनौत पर बड़ा हमला बोला है। जगत सिंह नेगी ने कहा है कि कंगना रनौत यदि सांसद के रूप में अपने दायित्वों से खुश नहीं हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। आइए जानते हैं कि राज्य सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी कंगना रनौत पर क्यों इतना ज्यादा भड़क गए हैं।

क्यों हो रहा विवाद?

दरअसल, कंगना ने हिमाचल प्रदेश के आपदा ग्रस्त जिले मंडी का दौरा करते हुए कहा था कि राहत और बचाव कार्य राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इसी के बाद कांग्रेस उनपर हमलावर है। कंगना ने कहा था- ‘‘एक सांसद के तौर पर मैं केवल पीएम और गृह मंत्री को स्थिति से अवगत करा सकती हूं और केंद्रीय सहायता का अनुरोध कर सकती हूं। हम केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच कड़ी के रूप में काम करते हैं और क्षेत्र के मुद्दों को केंद्र सरकार के सामने उठाते हैं। मेरे पास कोई मंत्रिमंडल या नौकरशाही नहीं है। मैं केवल उपायुक्तों के साथ स्थिति की समीक्षा कर सकती हूं और डिटेल दे सकती हूं।’’

क्या बोले जगत सिंह नेगी?

हिमाचल प्रदेश के राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने गुरुवार को कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा- ‘‘यदि कंगना सांसद के रूप में उन्हें मिली जिम्मेदारी से खुश नहीं हैं, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि किसी सक्षम व्यक्ति के लिए रास्ता तैयार हो सके। जो लोगों के दर्द को समझता हो और उनके साथ जमीनी स्तर पर खड़ा हो।’’

मंडी में आई है बड़ी आपदा

हिमाचल प्रदेश के मंडी में कई इलाकों में बादल फटने, अचानक बाढ़ और भूस्खलन की करीब 10 घटनाएं सामने आई हैं। इस आपदा में करीब 15 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, इस प्राकृतिक आपदा में 5 लोग घायल हुए हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- 'कर्नाटक में CM पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं', सिद्धारमैया बोले- मैं यहां बैठा हूं, शिवकुमार नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री

Geo-Thermal Energy Policy 2025 क्या है, इसकी क्यों जरूरत पड़ी, इससे क्या फायदा होगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत