A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गठबंधन में खटपट की अटकलों के बीच BJP ने पुडुचेरी में NR कांग्रेस से बना ली बात, जानिए ये कैसे हुआ मुमकिन

गठबंधन में खटपट की अटकलों के बीच BJP ने पुडुचेरी में NR कांग्रेस से बना ली बात, जानिए ये कैसे हुआ मुमकिन

Puducherry Assembly Election 2026: पुडुचेरी से BJP के लिए अच्छी खबर आई है। खबर है कि BJP, NR कांग्रेस के नेता और CM N रंगास्वामी को NDA गठबंधन में बने रहने के लिए मनाने में कामयाब रही है।

Puducherry Assembly Election- India TV Hindi
Image Source : PTI (फाइल फोटो) NR कांग्रेस के नेता और CM N रंगास्वामी NDA गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेंगे।

Puducherry Election: गठबंधन में खटपट की खबरों के बीच BJP ने पुडुचेरी में अपने NDA गठबंधन को संभाल लिया है और अब ये बात भी लगभग साफ हो चुकी है कि N R कांग्रेस पुडुचेरी में NDA का नेतृत्व करती रहेगी। बीते गुरुवार की शाम तक ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि रंगास्वामी, NDA से बाहर निकलकर एक्टर विजय की पार्टी TVK के साथ गठबंधन करने जा रहे हैं।

BJP ने एन. रंगास्वामी को कैसे मनाया?

बता दें कि BJP ने चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को तुरंत स्पेशल फ्लाइट से पुडुचेरी भेजा और ऐसा लग रहा है कि वो रंगास्वामी को मनाने में कामयाब रहे। NR कांग्रेस के नेता और CM N रंगास्वामी आज अपना नामांकन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, रंगास्वामी इस बार 2 सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस और DMK में गठबंधन को लेकर फंसा पेच

वहीं, कांग्रेस और DMK में भी गठबंधन को लेकर पेच फंसा हुआ है। पुडुचेरी में हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस, सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस को लीड करना चाहती है लेकिन इस बार DMK ने जोर देकर कहा है कि तमिलनाडु की तरह पुडुचेरी में भी वही गठबंधन की अगुवाई करेगी।

जल्द पुडुचेरी जा सकते हैं CM स्टालिन

पुडुचेरी में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में DMK सूत्रों की मानें तो तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन आज या कल में पुडुचेरी में गठबंधन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

15 साल पहले बनी थी एन. रंगास्वामी की पार्टी

गौरतलब है कि एन. रंगास्वामी की पार्टी अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस 15 साल पहले अस्तित्व में आई थी। एन. रंगास्वामी ने 7 फरवरी 2011 को इंडियन नेशनल कांग्रेस से अलग होकर अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस का गठन किया था। वर्तमान में एन. रंगास्वामी पुडुचेरी के मुख्यमंत्री हैं।

ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से क्रॉस वोटिंग करने वाले 5वें विधायक का नाम आया सामने, मिला नोटिस

Latest India News