1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'राहुल गांधी के संपर्क में हैं चंद्रबाबू नायडू', जगन मोहन रेड्डी का बड़ा दावा; VIDEO

'राहुल गांधी के संपर्क में हैं चंद्रबाबू नायडू', जगन मोहन रेड्डी का बड़ा दावा; VIDEO

जगन मोहन रेड्डी ने कहा, जब राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं, तो वे आंध्र प्रदेश के बारे में बयान क्यों नहीं देते। राहुल गांधी आंध्र के बारे में बात नहीं करते क्योंकि चंद्रबाबू नायडू रेवंत रेड्डी के जरिए हॉटलाइन पर राहुल गांधी के संपर्क में हैं।

chandrababu naidu jagan mohan reddy- India TV Hindi
Image Source : PTI चंद्रबाबू नायडू, जगन मोहन रेड्डी।

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर बड़ा दावा किया है। जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के जरिए चंद्रबाबू नायडू हॉटलाइन पर राहुल गांधी के संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी कहा, "जब राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं, तो वे आंध्र प्रदेश के बारे में बयान क्यों नहीं देते, जहां घोषित नतीजों और मतगणना के दिन के नतीजों के बीच सबसे ज्यादा 12.5% वोटों का अंतर है। वे अरविंद केजरीवाल के बारे में क्यों नहीं बोलते? जबकि अरविंद केजरीवाल खुद विधायक का चुनाव हार गए थे। वे ऐसा नहीं करते।''

आगे उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी आंध्र के बारे में बात नहीं करते क्योंकि चंद्रबाबू नायडू रेवंत रेड्डी के जरिए हॉटलाइन पर राहुल गांधी के संपर्क में हैं... मैं राहुल गांधी जैसे व्यक्ति पर क्या टिप्पणी करूं, जो खुद अपने काम के प्रति ईमानदार नहीं हैं?"

जगन ने CM नायडू पर और क्या आरोप लगाया?

इससे पहले रविवार को जगनमोहन रेड्डी ने सीएम चंद्रबाबू नायडू पर पुलिवेंदुला और वोंटीमिट्टा स्थानीय निकाय उपचुनावों में ‘‘लोकतंत्र को कमजोर करने’’ का आरोप लगाया था। रेड्डी ने आरोप लगाया कि सत्ता हथियाने के लिए नायडू ने ‘‘षड्यंत्र, हमले, अत्याचार, झूठ और धोखाधड़ी’’ का सहारा लिया है।

जगन ने X पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि नायडू वास्तविक काम के माध्यम से जनता का समर्थन जीतने के बजाय, ‘‘पुलिस और अन्य अधिकारियों की शक्ति के बूते सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।’’ रेड्डी ने आरोप लगाया कि उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से, ‘‘पुलिस अत्याचार शुरू हो गया’’ और सैकड़ों पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को डराया गया, जिनमें से कई के खिलाफ पहले कोई मामला नहीं था।

यह भी पढ़ें-

कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब चुनाव में बालियान-दुबे की केमिस्ट्री को रूडी ने कैसे दी मात, जानें

कौन हैं बिहार की मिंता देवी? जिनकी तस्वीर लगी टी-शर्ट पहनकर विपक्षी नेताओं ने किया प्रदर्शन

Latest India News