कांग्रेस नेता ने PM मोदी के पिता को लेकर की अभद्र टिप्पणी तो जमकर बरसे CM शिवराज, कही ये बात
कांग्रेस नेता ने PM मोदी के पिता को लेकर की अभद्र टिप्पणी तो जमकर बरसे CM शिवराज, कही ये बात
Written By : Rituraj Tripathi
Published : Jun 14, 2023 08:07 pm IST,
Updated : Jun 14, 2023 08:07 pm IST
सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस नेता अरुण यादव और कांग्रेस की जो कुंठा सामने आई है, उसका जवाब मध्य प्रदेश की जनता द्वारा दिया जाएगा।
Image Source : FILE सीएम शिवराज सिंह चौहान
भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी का दौर शुरु हो चुका है। इसी कड़ी में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने पीएम मोदी के दिवंगत पिता को लेकर एक अभद्र टिप्पणी कर दी। अरुण के इस विवादित बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
सीएम शिवराज का बयान सामने आया
सीएम शिवराज ने कहा, 'आज कांग्रेस नेता अरुण यादव द्वारा प्रधानमंत्री के स्वर्गीय पिता पर जो अभद्र टिप्पणी की गई है, वह उनकी स्तरहीन मानसिकता का प्रतीक है। यही कांग्रेसी कल्चर, इनकी मोहब्बत की दुकान है। पीएम मोदी देश का मान और देशवासियों का स्वाभिमान हैं।'
शिवराज ने कहा, 'कांग्रेस रसातल में जा रही है और जब देश के यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री का सीधे मैदान में मुकाबला नहीं कर पा रही है, तो अभद्र और असभ्य भाषा पर उतर आई है।'
शिवराज ने कहा, 'अरुण यादव द्वारा राजनैतिक मर्यादाएं तार-तार की गई हैं, आपके बयान से मध्य प्रदेश शर्मिंदा है। आपकी और कांग्रेस की इस कुंठा का जवाब मध्य प्रदेश की जनता देगी।'