1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने जारी की 42 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई को जोरहाट से टिकट

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने जारी की 42 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, गौरव गोगोई को जोरहाट से टिकट

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में गौरव गोगोई का नाम भी है।

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट।- India TV Hindi
Image Source : PTI कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट।

गुवाहाटी: असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। अभी से तमाम दलों के नेताओं के बीच बयानबाजियां भी शुरू हो गई हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी पहली लिस्ट में 42 प्रत्याशियों के नाम हैं। इस लिस्ट में सबसे अहम नामों में से एक असम कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई का नाम भी शामिल है, जो असम की जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 

लिस्ट में इन प्रत्याशियों के नाम

कांग्रेस की ओर से जारी लिस्ट में प्रत्याशियों की बात करें तो इसमें बरपेटा सीट से महानंदा सरकार, हाजो-सुआलकुची सीट से नंदिता दास, कमलपुर सीट से सत्यब्रत कलिता, दिसपुर सीट से मिरा बोरठाकुर गोस्वामी, बरखेत्री सीट से दिगांत बर्मन, नलबारी सीट से अशोक कुमार सरमा, टिहू सीट से रतुल पटवारी, सिपाझार सीट से बिनंदा कुमार सैक्य, जागीरोड सीट से बाबुल दास, राहा सीट से उत्पल बनिया, बरछला सीट से रिपुन बोरा, बिहपुरिया सीट से नारायन भुईयां, जोनई सीट से राजकुमार मेडक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 

इन प्रत्याशियों का भी लिस्ट में नाम

इसके अलावा डुमडुमा सीट से दुर्गा भूमिज, डुलियाजन सीट से ध्रुब गोगोई, नहरकटिया सीट से प्रणति फुकन, सोनारि सीट से उत्पल गोगोई, देमो सीट से अजय कुमार गोगोई, मजुली सीट से इंद्रनील पेगू, नजिरा सीट से देबब्रत सैक्य, गोलाघाट सीट से बिटुपन सैक्य, बोकाजन सीट से रतन इंग्ती, लाखीपुर सीट से शांति कुमार सिन्हा, बरखोला सीट से अमित कुमार कलवार, सिल्चर सीट से अभिजीत पॉल, सोनाई सीट से एमिनुल हक लश्कर, करीमगंज उत्तर सीट से जकरिया अहमद, पत्थरकांडी सीट से कार्तिक सेन सिन्हा और राम कृष्ण नगर सीट से सुरुचि रॉय को टिकट दिया गया है। 

यह भी पढ़ें-

BJP ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 9 नाम, नितिन नवीन का नाम भी शामिल; देखें पूरी लिस्ट

Latest India News