A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली चुनाव रिजल्ट: प्रियंका गांधी का पहला बयान, AAP पर निशाना, बोलीं- 'लोग तंग आ चुके थे'

दिल्ली चुनाव रिजल्ट: प्रियंका गांधी का पहला बयान, AAP पर निशाना, बोलीं- 'लोग तंग आ चुके थे'

दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है। भाजपा की जीत और आम आदमी पार्टी की हार पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का पहला बयान सामने आया है।

दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर प्रियंका गांधी का बयान।- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर प्रियंका गांधी का बयान।

दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आ चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में शानदार बहुमत हासिल किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी को हार का सामने करना पड़ा है और उसकी 10 साल की सत्ता समाप्त हो चुकी है। वहीं, कांग्रेस को एक बार फिर से चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं हुई है। अब इस चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का पहला बयान सामने आया है। प्रियंका ने आम आदमी पार्टी पर बड़ी निशाना साधा है।

लोग बदलाव चाहते थे- प्रियंका गांधी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- " "मुझे लगता है कि दिल्ली में हमारी सभी बैठकों और जिन लोगों से मैं मिल रही थी, उन सबसे यह बहुत स्पष्ट था कि लोग बदलाव चाहते थे और वे उन चीजों से तंग आ चुके थे। उन्होंने बदलाव के लिए वोट दिया है, जो जीतें उन्हें बधाई। हमें और अधिक मेहनत करनी होगी, हम लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे।"

किसे कितनी सीटें मिली?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट रही है। वहीं, कांग्रेस को लगातार तीसरा बार दिल्ली चुनाव में 0 सीटें हासिल हुई है। हालांकि, कई सीटों कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी के वोट काटे हैं और बड़ा नुकसान किया है।

केजरीवाल ने हार के बाद क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को जीत की बधाई दी और जनादेश को स्वीकार किया है। इसके साथ ही दिल्ली के लोगों की उम्मीदें पूरी होने की उम्मीद लगाई। केजरीवाल ने कहा कि वह राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आए हैं। उनकी पार्टी का मानना है कि राजनीति लेकसेवा का एक जरिया है और सत्ता से बाहर रहकर भी आम आदमी पार्टी लोगों की सेवा कर सकती है। केजरीवाल ने अंत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा "आपने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा। आपको इस दौरान बहुत कुछ सहना पड़ा, लेकिन आपने पूरे मेहनत के साथ अच्छा चुनाव लड़ा। इसके लिए बधाई।"

 

ये भी पढ़ें- AAP की हार पर CM आतिशी का पहला बयान, बोलीं- 'भाजपा के खिलाफ जंग जारी रहेगी'

अरविंद केजरीवाल पर स्मृति ईरानी ने कसा तंज, बताई हार की सबसे बड़ी वजह

 

Latest India News