1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. AAP की हार पर CM आतिशी का पहला बयान, बोलीं- 'भाजपा के खिलाफ जंग जारी रहेगी'

AAP की हार पर CM आतिशी का पहला बयान, बोलीं- 'भाजपा के खिलाफ जंग जारी रहेगी'

 Published : Feb 08, 2025 03:41 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 04:38 pm IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। अब AAP की हार पर CM आतिशी का पहला बयान सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि वह क्या बोलीं।

दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर आतिशी का बयान।- India TV Hindi
दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर आतिशी का बयान। Image Source : PTI

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के परिणाम लगभग सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। वहीं, आम आदमी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं, AAP 22 सीटों पर सिमटती दिख रही है। आम आदमी पार्टी की इस हार पर दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी का पहला बयान सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

मैं जनादेश स्वीकार करती हूं- आतिशी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में आम आदमी पार्टी की हार पर आतिशी ने कहा- "मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं कालकाजी के लोगों को धन्यवाद देती हूं। मैं अपनी टीम को बधाई देती हूं जिन्होंने 'बाहुबल' गुंडागर्दी, मारपिटाई का सामना करते हुए जमीनी स्तर पर मेहनत की और जनता के पास पहुंचे। बाकी दिल्ली का जनता का जनादेश है और मैं जनादेश स्वीकार करती हूं।"

बीजेपी के खिलाफ जंग जारी रहेगी- आतिशी

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर निवर्तमान सीएम और AAP नेता आतिशी ने कहा- "मैं अपनी सीट जीत गई हूं लेकिन यह जश्न मनाने का समय नहीं है। बीजेपी के खिलाफ जंग जारी रहेगी। आम आदमी पार्टी हमेशा गलत के खिलाफ लड़ती आई है और लड़ती रहेगी। ये जरूर एक झटका है लेकिन आम आदमी पार्टी का संघर्ष दिल्ली और देश के लोगों के लिए भी खत्म नहीं होगा।"

आतिशी चुनाव जीतीं

दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराया है। आतिशी को कुल 52154 वोट मिले और उन्होंने 3521 वोटों से चुनाव जीता। भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 48633 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस की अलका लांबा 4392 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव रिजल्ट: प्रियंका गांधी का पहला बयान, AAP पर निशाना, बोलीं- 'लोग तंग आ चुके थे'

भाजपा की जीत पर सीएम योगी बोले- दिल्ली में झूठ और लूट की राजनीति पर लगा विराम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।