1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सेकंड हैंड कार खरीदने वाले सावधान! शख्स ने कार बेचने के बाद GPS और पुरानी चाबी की मदद से यूं चुरा ली गाड़ी

सेकंड हैंड कार खरीदने वाले सावधान! शख्स ने कार बेचने के बाद GPS और पुरानी चाबी की मदद से यूं चुरा ली गाड़ी

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 17, 2026 06:47 pm IST,  Updated : Oct 17, 2026 06:47 pm IST

दिल्ली में एक शख्स ने बेची हुई कार को GPS और पुरानी चाबी की मदद से उसके नए मालिक से चुरा लिया। पुलिस ने इस मामले में योगेश दहिया और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi car theft- India TV Hindi
गाड़ी मालिक ने ही चुराई बेची हुई कार। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

दिल्ली में एक शख्स ने अपनी सेडान कार बेचने के बाद उस कार में पहले से लगे जीपीएस और अपने पास मौजूद तीसरी चाबी के जरिए उसे वापस चुराने की साजिश रची, जिसमें उसका एक फ्रेंड भी शामिल था। दिल्ली पुलिस ने इस केस में 2 आरोपियों योगेश दहिया और साहिल रोहिल्ला को अरेस्ट कर लिया है। जानें ये पूरा मामला क्या है।

दिलशाद गार्डन में खड़ी किए जाने के महज 4 मिनट में चुरा ली कार

बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की कार और 89 हजार 500 रुपये कैश बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता की तरफ से 8 अक्टूबर को दिलशाद गार्डन के इलाके में कार खड़ी किए जाने के महज 4 मिनट के भीतर ही वह चोरी हो गई थी। उस गाड़ी में 2 लाख रुपये रखे थे।

कार ढूंढने के लिए पुलिस ने खंगाल डाले 100 से ज्यादा CCTV

इस वारदात की खबर मिलने और FIR दर्ज होने के बाद, पुलिस टीमों ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 'फास्टैग' की डिटेल का एनालिसिस किया। इसके माध्यम से कार के वर्तमान में हरियाणा के सोनीपत में होने का इशारा मिला, जहां कार के रजिस्टर्ड मालिक योगेश दहिया की पहचान संदिग्ध के तौर पर हुई।

योगेश और उसके दोस्त ने यूं चुराई थी कार

पुलिस के एक सीनियर अफसर ने कहा, 'योगेश दहिया ने GPS डिवाइस की मदद से कार की करेंट लोकेशन का पता लगाया और फिर अपने फ्रेंड रोहिल्ला के साथ मिलकर अपने पास रखी पुरानी चाबी का प्रयोग करके कार चुरा ली। हालांकि, बाद में पकड़े जाने से बचने के लिए योगेश दहिया ने गाड़ी को रोहिल्ला के पास छिपाकर रखा था।'

योगेश और रोहिल्ला के पास से कैश भी हुआ बरामद

दिल्ली पुलिस ने योगेश दहिया के घर से 39 हजार 500 रुपये और रोहिल्ला के पास से 50 हजार रुपये रिवकर किए हैं। पूछताछ के दौरान, साहिल रोहिल्ला ने कबूल किया कि उसने चोरी की रकम में से 25 हजार रुपये खर्च कर दिए थे। इससे पहले, हाल ही में पुलिस ने पूर्वी दिल्ली में चोरी के 43 मोबाइल बरामद किए थे। इस मामले में 27 साल की युवती को गिरफ्तार किया गया था।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल्ली में BJP राज्यसभा सांसद के घर चोरी, बाथरूम की टोंटी और गटर का ढक्कन भी ले गए चोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।