1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में प्रदर्शन के नाम पर गुंडागर्दी, यूट्यूबर ने सुरक्षा में तैनात महिला जवान को मारा थप्पड़; कैमरे में कैद हुआ VIDEO

दिल्ली में प्रदर्शन के नाम पर गुंडागर्दी, यूट्यूबर ने सुरक्षा में तैनात महिला जवान को मारा थप्पड़; कैमरे में कैद हुआ VIDEO

 Reported By: Abhay Parashar,  Written By: Amar Deep
 Published : Oct 17, 2026 12:58 pm IST,  Updated : Oct 17, 2026 01:29 pm IST

दिल्ली में प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी का एक और मामला सामने आया है। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक यूट्यूबर ने सुरक्षा में तैनात महिला जवान को थप्पड़ जड़ दिया।

यूट्यूबर ने सुरक्षा में तैनात महिला जवान को मारा थप्पड़।- India TV Hindi
यूट्यूबर ने सुरक्षा में तैनात महिला जवान को मारा थप्पड़। Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान के साथ बदसलूकी का नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक लड़की पैरामिलिट्री फोर्स के जवान को थप्पड़ मारते हुई नजर आ रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये वीडियो कल शाम का है। जानकारी के मुताबिक पालिका बाजार, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 6 पर प्रदर्शनकारियों और युट्यूबर्स के आड़ में दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्सेस के साथ बदतमीजी की गई थी। यूट्यूबर बनकर आई एक लड़की ने पैरामिलिट्री के एक जवान को थप्पड़ जड़ दिया।

जवानों को उकसाने की कोशिश

दरअसल प्रदर्शनकारियों की तरफ से इस तरह की हरकत करके जानबूझकर दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को उकसाने की कोशिश की जा रही थी। प्रदर्शनकारियों का मकसद था कि दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों के साथ पहले बदसूलूकी करें, उन्हें उकसाएं और फिर जब पुलिस उसका जवाब दे तो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दें और पुलिस को बदनाम करें। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अलग-अलग कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और इन हमला करने वाले प्रदर्शनकारी और यूट्यूबर्स की पहचान करके लीगल एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है।

लीगल एक्शन की तैयारी में दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने ऐसे कई वीडियो अपने एक्स एकाउंट पर डाले हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं। दिल्ली में लगातार चल रहे प्रदर्शनों के बीच कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें जान बुझकर पुलिस को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस बहुत ही शालीनता उसे हैंडल कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अलग-अलग कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और इन हमला करने वाले प्रदर्शनकारी और यूट्यूबर्स की पहचान करके लीगल एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है।

पुलिसकर्मियों को बदनाम करने वालों पर भी होगा एक्शन

उधर सोशल मीडिया पर पुलिस को बदनाम करने वालों पर भी एक्शन की तैयारी है। पुलिस का कहना है कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए पुलिस पर्सनल्स की आइडेंटिटी को रिवील करके उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मियों, पुरुष पुलिसकर्मियों, पैरामिलिट्री के चेहरे, नाम, उनके पर्सनल सोशल मीडिया हैंडल्स और एड्रेस सोशल मीडिया पर डालकर धमकी दे रहे हैं। फोटो वीडियो के साथ फेक नैरेटिव फैलाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रख रही है। उनके अकाउंट्स की पहचान भी की जा रही है।

दिल्ली से मुंबई तक सीजेपी का फ्लॉप शो

दूसरी तरफ दिल्ली से लेकर मुंबई तक कॉकरोच जनता पार्टी का तिरंगा मार्च पूरी तरह से फ्लॉप शो साबित हुआ। दिल्ली का कनॉट प्लेस हो या मुंबई का आजाद मैदान, हर जगह गिनती के लोग पहुंचे। दिल्ली में मेट्रो खुली रही, इंटरनेट बंद नहीं किया गया, दुकानें भी खुलीं, सिर्फ कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क बंद रखा गया था। इसके बावजूद अभिजीत दिपके के बुलाने पर जेन-जी नहीं आए। ऐसे में सवाल ये है कि क्या सीजेपी का खेल खत्म हो गया है।

यह भी पढ़ें-

YouTuber ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली की साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।