A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जमीयत उलेमा ए हिंद ने विपक्षी सांसदों को 5 स्टार होटल में दिया डिनर, किस बात के लिए जुटे थे नेता?

जमीयत उलेमा ए हिंद ने विपक्षी सांसदों को 5 स्टार होटल में दिया डिनर, किस बात के लिए जुटे थे नेता?

जमीयत उलेमा ए हिंद ने विपक्षी सांसदों को दिल्ली के 5 स्टार होटल में डिनर दिया है। आइए जानते हैं कि इस डिनर कार्यक्रम में सांसदों और अन्य लोगों के बीच किस बात पर चर्चा हुई है।

Jamiat Opposition Leaders dinner- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT जमीयत उलेमा ए हिंद के डिनर कार्यक्रम में विपक्षी सांसद।

संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में सांसदों का जमावड़ा इस वक्त राजधानी दिल्ली में है। इस बीच जमीयत उलेमा ए हिन्द हिंद (मौलाना महमूद मदनी) ने विपक्षी दलों के सांसदों के लिए बीती रात एक डिनर कार्यक्रम का आयोजन किया था। यह डिनर दिल्ली के पांच सितारा होटल में दिया गया था। इस दौरान विपक्ष के दर्जनभर से ज्यादा सांसद मौलाना महमूद मदनी के इस डिनर कार्यक्रम में पहुंचे थे। आइए जानते हैं कि यहां किस मुद्दे पर बात की गई है।

कौन से सांसद शामिल हुए?

विपक्ष के जो सांसद दिल्ली के पांच सितारा होटल में आयोजित मौलाना महमूद मदनी के डिनर कार्यक्रम में पहुंचे थे उनमें समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत कई पार्टियों के सांसद मौजूद थे। समाजवादी पार्टी के सांसद मुहीबुल्ला नदवी, जियाउर रहमान बर्क, हरेंद्र मलिक, कांग्रेस के इमरान मसूद, मोहम्मद जावेद समेत कई और सांसद मौजूद इस कार्यक्रम में पहुंचे थे।

किन मुद्दों पर चर्चा हुई?

जानकारी के मुताबिक, जमीयत उलेमा ए हिंद के डिनर कार्यक्रम के दौरान मुल्क के मौजूदा हालात, अल्पसंख्यक समाज खासकर मुसलमान के सामने पेश आने वाली चुनौतियां, और वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले जैसे कई मुद्दों पर चर्चा भी की गई है।

ये भी पढ़ें- कितनी बार निर्विरोध चुने गए उपराष्ट्रपति, कब-कब हुआ बहुकोणीय मुकाबला? जानें सबकुछ

'तेलंगाना से बनाया जाए उपराष्ट्रपति', सीएम रेवंत रेड्डी ने सुझाया ये नाम; धनखड़ के इस्तीफे पर भी दिया बयान

Latest India News