1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDI गठबंधन ने किया प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका गांधी समेत तमाम नेता हिरासत में

दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDI गठबंधन ने किया प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका गांधी समेत तमाम नेता हिरासत में

दिल्ली की सियासत गरमा गई है क्योंकि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी पर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस सांसदों को हिरासत में ले लिया गया है।

Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Image Source : ANI राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस सांसदों को हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल INDI गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने ये सख्त एक्शन लिया। इसके बाद आकाशवाणी भवन को खाली करवा दिया गया।

कौन-कौन हिरासत में लिया गया?

दिल्ली पुलिस ने मौके पर राहुल के साथ मौजूद सभी नेताओं को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए नेताओं में केसी वेणुगोपाल, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा कारणों से मौके से हटाया गया है।

राहुल गांधी को जिस वक्त हिरासत में लिया गया, उस समय राहुल की सिक्योरिटी और पुलिस में झड़प भी हुई। हालांकि आकाशवाणी भवन में काफी संख्या में पुलिसबल मौजूद था और मौके पर टेम्पो ट्रैवलर लाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

संसद मार्ग से बेरीकेडिंग हटाई जा रही

आकाशवाणी परिसर से कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस, संसद मार्ग से बेरीकेडिंग हटा रही है और रास्ते खोले जा रहे हैं।

कॉपी अपडेट हो रही है...

 

Latest India News