1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट पर महायुति में खटपट? नितेश राणे ने किसे कहा शकुनी मामा? भड़के संजय निरुपम

महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट पर महायुति में खटपट? नितेश राणे ने किसे कहा शकुनी मामा? भड़के संजय निरुपम

महाराष्ट्र में एमएलसी चुनाव के नतीजे आने के बाद महायुति में खटपट की खबरें सामने आ रही है। भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा-देखना होगा शकुनी मामा कौन है? शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने कहा-ये कहना सही नहीं।

नितेश राणे और संजय निरुपम- India TV Hindi
नितेश राणे और संजय निरुपम

बीजेपी नेता नितेश राणे ने महाराष्ट्र MLC चुनाव के नतीजों पर बड़ा बयान दिया है। राणे ने कहा, महायुति में कोई मातोश्री प्रेमी तो नहीं? महायुति के शकुनी मामा को खोजना पड़ेगा। महायुति का जोड़ फेविकोल का जोड़ बोलते हैं, एक हैं तो सेफ है, यह समझना होगा। इस रिजल्ट पर आत्मचिंतन किया जाएगा। अब संजय राउत मुंह उठा कर देखें, वो खुद उजड़े गांव के पाटिल हैं, अपने मालिक से ये तो पूछें कि तीन उम्मीदवार दिए उनका क्या हुआ।

महायुति का शकुनी कौन है
महायुति में कोई मातोश्री प्रेमी तो नहीं आया जांच का समय आ गया है, देखना पड़ेगा कि महायुति का शकुनी कौन है। चुनाव के नतीजे कल रात आए है, सभी नेता एक साथ बैठकर पता करेंगे कि कहां किसने मस्ती की है।

नाराज हुए संजय निरुपम
संजय निरुपम का बीजेपी नेताओं पर निशाना, शिवसेना पर आरोप लगाने के रवैये पर जताई नाराजगी। शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता संजय निरुपम ने विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी के कुछ नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे सबके सामने हैं, लेकिन बीजेपी के कुछ नेता लगातार इन नतीजों को लेकर शिवसेना पर आरोप लगा रहे हैं, जो गलत है। संजय निरुपम ने कहा कि इससे पहले भी कई नगर पंचायतों और नगर परिषदों के चुनाव में महायुति के घटक दलों के बीच फ्रेंडली फाइट हुई है, लेकिन उस समय एक-दूसरे पर इस तरह के आरोप नहीं लगाए गए थे।

ऐसा रवैया नहीं चलेगा
उन्होंने कहा कि आज जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं, उससे गठबंधन के सहयोगियों के बीच आपसी विश्वास पर सवाल खड़े होते हैं। ऐसा रवैया नहीं होना चाहिए। किसी भी तरह की नाराजगी या मतभेद होने पर सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय आपस में बैठकर बातचीत करनी चाहिए। संजय निरुपम ने बीजेपी के अकेले चुनाव जीतने के प्रयासों और उसके मौजूदा रवैये पर भी विचार करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि गठबंधन में आपसी विश्वास बनाए रखना जरूरी है और इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बंद होना चाहिए।

कांग्रेस को पता ही नहीं, लड़का हुआ है या लड़की- नितेश राणे
चुनाव नतीजों के विश्लेषण के लिए समय देना होगा। पहले नागपुर में बीजेपी आगे थी, अब कांग्रेस तो देश में सेकेंड प्रिफरेंस पर चली गई है। कांग्रेस क्यों सेलिब्रेशन कर रही है, उन्हें तो ये भी नहीं पता कि लड़का हुआ है या लड़की इंडिपेंडेंट कैंडिडेट कराले गुरुजी की वजह से जीते है, बाकी हमें विश्लेषण के लिए समय दें। 

ये भी पढ़ें:
Maharashtra MLC Election Results: भाजपा को झटका, कांग्रेस ने जीत ली नागपुर स्नातक सीट, अभिजीत वंजारी ने लहराया परचम

Latest India News