A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. '...तो बांग्लादेश का हिस्सा बन जाएगा असम', CM हिमंत ने किया चौंकाने वाला दावा

'...तो बांग्लादेश का हिस्सा बन जाएगा असम', CM हिमंत ने किया चौंकाने वाला दावा

बांग्लादेश में भारत विरोधी गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। इस बीच पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर असम में बांग्लादेशी लोगों की आबादी में 10 प्रतिशत और बढ़ती है तो असम खुद ही बांग्लादेश में शामिल हो जाएगा।

Himanta Biswa Sarma assam Bangladesh- India TV Hindi
Image Source : PTI सीएम हिमंत का बड़ा दावा। (फाइल फोटो)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एक बड़ा ही चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर असम में रहने वाले बांग्लादेशी लोगों की आबादी में 10 प्रतिशत की और बढ़ोतरी होती है तो असम 'स्वयं ही' बांग्लादेश का हिस्सा बन जाएगा। बता दें कि सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को ये बात एक आधिकारिक कार्यक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि वह बीते पांच सालों से इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं।

क्या बोले सीएम हिमंत?

दरअसल, सीएम हिमंत विश्व शर्मा से बांग्लादेश के एक नेता की उस टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया था जिसमें उस नेता ने पूर्वोत्तर का पड़ोसी देश में विलय करने की बात कही थी। इस पर सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कहा- "असम में 40 प्रतिशत आबादी बांग्लादेशी मूल की है। अगर यह संख्या 10 प्रतिशत और बढ़ जाती है तो हम स्वतः ही इसमें शामिल हो जाएंगे। इसीलिए मैं पिछले पांच वर्षों से इस मुद्दे को उठा रहा हूं।"

बांग्लादेशी नेता ने क्या कहा था?

दरअसल, दिसंबर महीने की शुरुआत में बांग्लादेश में गठित एक नए राजनीतिक दल- नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के एक नेता हसनत अब्दुल्ला ने कथित तौर पर कहा था कि बांग्लादेश को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को ‘अलग-थलग कर देना चाहिए। हसनत अब्दुल्ला ने आगे ये भी कहा था कि ढाका को क्षेत्र में अलगाववादी तत्वों को समर्थन देना चाहिए।

हिंदू युवक की हत्या का समर्थन करने वाला गिरफ्तार

दूसरी ओर असम के कामरूप जिले में पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। युवक पर बांग्लादेश में हिंदू युवक की पीटकर हत्या के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार युवक ने हिंदू युवक की हत्या का वीडियो कथित तौर पर पोस्ट किया और इस अपराध के समर्थन में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश हिंसा पर दिग्विजय सिंह का चौंकाने वाला बयान, बोले- 'भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कार्रवाई का रिएक्शन...'

बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर आया मोरारी बापू का बयान, बोले- 'हिंदू होना अपराध जैसा क्यों माना जा रहा है'

Latest India News