1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. INDIA ब्लॉक की आज अहम बैठक, आखिर CM विजय की TVK को क्यों नहीं मिला न्योता?

INDIA ब्लॉक की आज अहम बैठक, आखिर CM विजय की TVK को क्यों नहीं मिला न्योता?

विपक्षी गठबंधन की आज अहम बैठक है, जिसमें 23 सियासी दलों के शामिल होने की उम्मीद है। लेकिन इस मीटिंग के लिए विजय की पार्टी टीवीके को न्योता नहीं दिया गया है।

Vijay and Rahul gandhi- India TV Hindi
Image Source : PTI विजय और राहुल गांधी

नई दिल्ली में आज यानी सोमवार को विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की बैठक है। इस बैठक में करीब 23 सियासी दलों के शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि, तमिलनाडु की सियासत में हाल ही में बड़ा धमाका करने वाली अभिनेता विजय की पार्टी TVK को इस बैठक का न्योता नहीं मिला है।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली इस बैठक में TVK शामिल होगी या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। गठबंधन आज इस पर आखिरी फैसला ले सकता है।

क्यों नहीं मिला TVK को न्योता?

तमिलनाडु में TVK की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने इस मामले पर सफाई दी है। कांग्रेस का कहना है कि जिन राजनीतिक दलों के पास फिलहाल संसद में एक भी सांसद यानी MP नहीं है, उन्हें इस बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है। चूंकि, टीवीके नई पार्टी है और उसके पास अभी कोई सांसद नहीं है, इसलिए उसे न्योता नहीं भेजा गया। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद टीवीके ने अपनी इकलौती खाली राज्यसभा सीट भी गठबंधन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस को दे दी थी।

कौन-कौन हुआ शामिल?

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, सपा मुखिया अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव जैसे बड़े दिग्गज इस बैठक में मौजूद हैं।
  • उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत दिल्ली नहीं आ रहे हैं, लेकिन वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक का हिस्सा बने हैं। 
  • एनसीपी (शरद पवार गुट) की तरफ से सुप्रिया सुले बैठक में शामिल हुई हैं।
  • तमिलनाडु की बड़ी पार्टी DMK ने इस बैठक में आने से साफ इंकार कर दिया है।

डीएमके क्यों है नाराज?

वहीं, तमिलनाडु के हालिया विधानसभा चुनावों में DMK को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कांग्रेस ने DMK का साथ छोड़कर विजय की पार्टी TVK से हाथ मिला लिया और राज्य में मिलकर सरकार बना ली। कांग्रेस के इस कदम से नाराज होकर डीएमके ने इसे "धोखा" बताया और INDIA गठबंधन से बाहर हो गई। DMK ने कसम खाई है कि वह भविष्य में विपक्षी गठबंधन की किसी भी बैठक में शामिल नहीं होगी।

ये भी पढ़ें-

INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक, 22 पार्टियों के नेता जुटेंगे, केंद्र सरकार को घेरने की साझा रणनीति बनाएगा विपक्ष

TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर इलाके से STF ने किया अरेस्ट, विदेश भागने के फिराक में था

Latest India News