Karnataka CM Resignation: कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, पार्टी हाईकमान से मिलने दिल्ली जाएंगे
Karnataka की राजनीति में आज बड़ा बदलाव दिखा है। CM Siddaramaiah ने अपना इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है, तो दूसरी तरफ शिवमोग्गा में उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया है और सिद्धारमैया से त्यागपत्र ना देने की अपील की है।

Karnataka के मौजूदा मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर DK Shivakumar के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। बताया जा रहा था कि मीटिंग के बाद सिद्धारमैया सीधे राजभवन जाने वाले थे और राज्यपाल थावरचंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंपने वाले थे। लेकिन अब इसमें एक ट्विस्ट ये आ गया है कि कर्नाटक के गवर्नर व्यक्तिगत कारणों से बेंगलुरु से बाहर चले गए हैं।
इस बीच एक और खबर ये भी है कि सिद्धारमैया आज दिल्ली भी जाने वाले हैं। वहां वे Rahul Gandhi और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर सकते हैं। सिद्धारमैया खुद राहुल गांधी से मिलकर राज्यसभा के ऑफर को मना सकते हैं। अब तक तो उन्होंने केसी वेणुगोपाल के माध्यम से हाईकमान तक मैसेज पहुंचाया था। अब वो राहुल गांधी से मिलकर ये बता सकते हैं कि वो राज्यसभा जाना नहीं चाहते हैं। हालांकि, ब्रेकफास्ट के दौरान सिद्धारमैया ने बताया कि उन्हें पार्टी हाईकमान ने राष्ट्रीय राजनीति में आने के लिए कहा है।
अगर सिद्धारमैया के इस्तीफे की प्रक्रिया आज पूरी हो जाती है तो सूत्रों के मुताबिक, 30 मई को डीके शिवकुमार की ताजपोशी होगी, जो 2025 से ही CM की कुर्सी पर नजरें गड़ाए बैठे हैं। तब ढाई-ढाई साल के फॉर्मूला के चक्कर में वो कुर्सी पर नहीं बैठ पाए थे, लेकिन 3 साल बाद अब वो दिन आने वाला है, जब वो कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। सिद्धारमैया के इस्तीफे से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें।
Live updates : Karnataka CM Resignation
-
May 28, 2026 5:58 PM (IST) Posted by Shakti Singh
हाईकमान से मिलने दिल्ली जाएंगे सिद्धारमैया
कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया पार्टी हाईकमान से मिलने दिल्ली जाएंगे। उन्होंने आज ही मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया है। कर्नाटक के राज्यपाल बेंगलुरु में नहीं थे। ऐसे में उनके सचिव को इस्तीफा सौंपा गया। सिद्धारमैया ने कहा कि विधायक दल और पार्टी हाईकमान जिसे चाहेंगे, वह मुख्यमंत्री बनेगा।
-
May 28, 2026 2:49 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
लोकभवन पहुंचकर सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लोकभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि 30 मई को मौजूदा उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
-
May 28, 2026 2:44 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
हाई कमान की हर बात को मानेंगे- लक्ष्मी हेब्बलकर
कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर ने कहा कि मैं आपको पहले दिन से ही बता रही हूं कि हाई कमान जो भी कहेगा, न केवल मैं बल्कि हमारे मुख्यमंत्री भी उसकी बात मानेंगे। हाई कमांड ने उन्हें जो भी करने को कहा है, वे वही कर रहे हैं।
-
May 28, 2026 2:25 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष ने मिलकर बनाई योजना
कर्नाटक के मंत्री के. एच. मुनियप्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष ने मिलकर 2028 में चुनाव जीतने की योजना बनाई है और इसके लिए हमें एकजुट रहना होगा।
-
May 28, 2026 2:05 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
एक-दूसरे से बात करते हुए खुश दिखे डीके-सिद्धारमैया
आज सुबह डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया जब ब्रेकफास्ट के समय मिले थे तब वह दोनों एक-दूसरे से बात करते वक्त हंसते हुए नजर आए। इसका वीडियो सामने आ गया है, जिसमें वह आसपास कुर्सी पर बैठे और हाथ मिलाते हुए दिखे।
-
May 28, 2026 1:51 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
BJP नेता ने उठाया दलित सीएम का मुद्दा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे पर BJP नेता चालवाड़ी नारायणस्वामी ने कहा कि मैं कांग्रेस के आंतरिक विचार-विमर्श के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मुख्यमंत्री दलित ही होना चाहिए था। इसके बाद कई दलित नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस में नहीं रहेंगे। दलित विधायकों और नेताओं को अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए। अगर उन्हें सीएम पद के बदले कोई भी मंत्री पद की पेशकश की जाती है, तो उन्हें उसे इनकार कर देना चाहिए।
-
May 28, 2026 1:39 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
सिद्धारमैया के इस्तीफे के विरोध में प्रदर्शन शुरू
कर्नाटक में जैसे-जैसे सिद्धारमैया के इस्तीफे की खबरें साफ होती जा रही हैं, वैसे-वैसे राज्यभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। शिवमोग्गा में सिद्धारमैया के समर्थक सड़कों पर उतर आए और 'सिद्दा इस्तीफा मत दो' की मांग करने लगे। उनके समर्थकों का कहना है कि सिद्धारमैया को हटाना पिछड़े वर्गों की आवाज को कमजोर करना होगा।
-
May 28, 2026 1:15 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
जो राहुल गांधी कहेंगे, मैं वही करूंगा- सिद्धारमैया
मंत्रियों के साथ मीटिंग में CM सिद्धरामैया ने कहा कि राहुल गांधी जो कहेंगे, मैं वही करूंगा। सिद्धरामैया ने कैबिनेट सहयोगियों का धन्यवाद किया। CM ने मंत्रियों से कहा कि वह पद छोड़ देंगे। मुझसे कहा गया कि मैं किसी नए चेहरे के लिए जगह बनाऊं। मैं पार्टी हाईकमान की बात को मान रहा हूं और इस्तीफा दे रहा हूं।
-
May 28, 2026 12:56 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
इस्तीफे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे सिद्धारमैया
सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे की बात कंफर्म है। वह साढ़े 3 बजे अपने पद से इस्तीफा देंगे। उससे पहले वह 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, इसमें वह अपने इस्तीफे और राजनीतिक भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। साथ ही, डीके शिवकुमार और कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने पर भी बात कर सकते हैं।
-
May 28, 2026 12:34 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
दोपहर 3:30 बजे तक इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया- रामलिंगा रेड्डी
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की नाश्ते पर हुई बैठक के बाद, कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि वे दोपहर 3:30 बजे तक इस्तीफा देने वाले हैं। उन्होंने हमारे सभी मंत्रियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
-
May 28, 2026 12:18 PM (IST) Posted by Vinay Trivedi
दोपहर 3 बजे इस्तीफा देंगे सीएम सिद्धारमैया
बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की ब्रेकफास्ट पर हुई बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हम डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाएंगे, वही मुख्यमंत्री बनेंगे।
-
May 28, 2026 11:47 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
कांग्रेस ने पिछड़ों के साथ धोखा किया- बसवराज एस बोम्मई
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के विवाद पर BJP सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने कहा कि इसका प्रभाव कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ कर्नाटक की इलेक्शन पॉलिटिक्स पर भी पड़ेगा। खासकर पिछड़ा वर्ग, कांग्रेस के खिलाफ हो जाएगा और यह कांग्रेस, खासकर राहुल गांधी का पिछड़े वर्गों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने ओबीसी के लिए प्रचार किया और खुद एक ओबीसी मुख्यमंत्री को पद से हटाया।
-
May 28, 2026 11:28 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
हाई कमान के फैसलों को पालन करेंगे- कांग्रेस विधायक
बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक अल्लमप्रभु पाटिल ने कहा कि हम हाई कमान के फैसलों का पालन करते हैं। सभी विधायक हाई कमान के निर्देशों का पालन करते हैं और करेंगे। डीके शिवकुमार के साथ ब्रेकफास्ट में भी सिद्धारमैया ने कहा कि उन्हें पार्टी हाई कमान ने राष्ट्रीय राजनीति में आने के लिए कहा है।
-
May 28, 2026 11:14 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
डीके शिवकुमार संग ब्रेकफास्ट के लिए सभी मंत्री मौजूद
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में सिद्धारमैया की पारी खत्म हो गई है। सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। सिद्धारमैया ने मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान अपने इस्तीफे की जानकारी दी। इस ब्रेकफास्ट मीटिंग में कर्नाटक के सभी मंत्री मौजूद रहे। डीके शिवकुमार भी सिद्धारमैया के घर ब्रेकफास्ट मीटिंग में पहुंचे हैं।
-
May 28, 2026 10:55 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
कर्नाटक में 3 डिप्टी सीएम के नाम पर चल रही बात
बताया जा रहा है कि डीके शिवकुमार सरकार में एक नहीं बल्कि 3-3 डिप्टी सीएम होंगे। एक ओबीसी, एक SC और एक मुस्लिम समुदाय से उपमुख्यमंत्री होगा। OBC समुदाय से डिप्टी सीएम की रेस में जो तीन नाम हैं, उसमें सिद्दारमैया के बेटे यतीन्द्र सिद्दारमैया के अलावा दो लिंगायत एमबी पाटिल और ईश्वर खंड्रे का नाम है। दलित समुदाय से रेस में दो नाम हैं जी परमेश्वर जो मौजूदा गृहमंत्री भी हैं और दूसरा नाम प्रियांक खरगे का है, जो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे हैं। मुस्लिम समाज से भी रेस में तीन नाम हैं- सलीम अहमद, रिजवान अरशद और रहीम खान।
-
May 28, 2026 10:49 AM (IST) Posted by Vinay Trivedi
सीएम सिद्दारमैया ने किया इस्तीफा का ऐलान
डीके शिवकुमार के साथ ब्रेकफास्ट के दौरान, कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने अपने पद से इस्तीफा का ऐलान कर दिया है। सिद्दारमैया ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में आने के लिए कहा है।