SIR के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के भीतर ही दरार दिखाई देने लगी है। एक तरफ राहुल गांधी SIR के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ कर्नाटक के PWD मिनिस्टर सतीश जारकीहोली ने कहा है कि SIR बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक में SIR के तहत 1 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से कटे हैं, वो बिल्कुल ठीक हैं। क्योंकि जो मर चुके हैं। शिफ्ट हो चुके हैं या फिर डुप्लीकेट वोटर्स हैं, उन्हें वोटर लिस्ट में जोड़े रखना किसी भी तरह से समझदारी नहीं कहा जा सकता। सतीश जारकीहोली ने कहा कि कर्नाटक में जिस तरह से SIR का प्रोसेस फॉलो किया गया। वहीं प्रकिया पूरे देश में अपनाई जानी चाहिए।
SIR को लेकर कोई समस्या नहीं- मंत्री
कर्नाटक सरकार में मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा है कि कर्नाटक में SIR को लेकर कोई समस्या नहीं है। कांग्रेस पार्टी को जो आपत्तियां हैं, वे दूसरे राज्यों से जुड़ी हैं। जिन नामों को हटाया गया है, वे उन लोगों के थे, जिनकी मौत हो चुकी है या फिर कहीं और चले गए हैं। इसलिए वो चाहते हैं कि बाकी राज्यों में भी इसी तरह से काम हो।
सतीश जारकीहोली ने कहा- "हमने कर्नाटक में SIR को लेकर कोई विरोध नहीं किया बल्कि हमने पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार जैसे राज्यों में SIR प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए थे। हमारे विरोध और दी गई ट्रेनिंग की वजह से कर्नाटक में SIR का काम सही ढंग से हुआ है। हम चाहते हैं कि बाकी राज्यों में भी इसी तरह से काम हो।" जब सतीश जारकीहोली से पूछा गया कि क्या आपके हिसाब से एक करोड़ वोटों का हटाया जाना सही है? इस पर सतीश जारकीहोली ने कहा- "हां, ये वे लोग हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो कहीं और चले गए हैं या जिनके नाम दो बार दर्ज हो गए थे। ऐसा काम बाकी जगहों पर भी होना चाहिए था।" बता दें कि सतीश जारकीहोली का ये बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR समेत कई मुद्दों पर बड़ी रैली की तैयारी कर रही है।
मंत्री प्रियांक खरगे आए सामने
सतीश जारकीहोली के इस बयान से कांग्रेस के नेता सकते में हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा कि इस बयान का क्या जवाब दिया जाए। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे से सतीश जारकीहोली के बयान पर रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जारकीहोली किस आधार पर इस तरह की बात कर रहे हैं। प्रियांक खरगे ने कहा कि जारकीहोली को ग्राउंड रियल्टी की जानकारी नहीं हैं। इसलिए हवा-हवाई बातें कर रहे हैं। प्रियांक ने कहा- "मुझे नहीं पता कि जारकीहोली के पास क्या जानकारी है लेकिन चित्तापुर में एक ही बूथ पर, एक ही समुदाय के 40 लोगों को निशाना बनाया गया। विजयपुरा में 50 से ज्यादा लोगों को मृत घोषित कर दिया गया था और उनके नाम पर 'फॉर्म 7' जमा कर दिए गए थे, पता चला सभी लोग जिंदा थे। इसलिए, मुझे नहीं पता कि सतीश जारकीहोली के पास क्या जानकारी है लेकिन मैं जो भी कह रहा हूं वो सबूतों के आधार पर कह रहा हूं।"
ये भी पढ़ें- कर्नाटक MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, NDA ने चारों सीटें जीतीं; पुट्टना की हार से बड़ा झटका
CM शिवकुमार पर कुमारस्वामी ने गंभीर आरोप लगाए, कहा- 'मेरे परिवार को खत्म करने की साजिश, 600 करोड़ की सुपारी दी गई'
Latest India News