A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. LIVE: राज्यपाल से मिले डीके शिवकुमार, शाम को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक; यहां जानें हर अपडेट
Live now

LIVE: राज्यपाल से मिले डीके शिवकुमार, शाम को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक; यहां जानें हर अपडेट

कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब डीके शिवकुमार के नाम पर आज मुहर लग जाएगी। आज शाम को कर्नाटक में सीएलपी की बैठक होनी है, जिसमें डीके शिवकुमार के नाम की औपचारिकता पूरी की जाएगी।

डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के अगले सीएम।- India TV Hindi
Image Source : PTI डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के अगले सीएम।

Live: कर्नाटक के सिद्धारमैया ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद आज बेंगलुरू में कांग्रेस पार्टी के CLP की मीटिंग होगी। इस बैठक में डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। पार्टी के सभी विधायकों से मीटिंग के लिए बेंगलुरु में मौजूद रहने को कहा गया है। आज नेता चुने जाने के बाद डीके शिवकुमार अपनी नई कैबिनेट के साथ 3 जून को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

दिल्ली में हुई बैठकें

इससे पहले शुक्रवार को पार्टी अलाकमान ने डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों नेताओं से नए मंत्रिमंडल पर चर्चा की। दोनों नेता शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे, जहां दोनों ने कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात की और राजनीतिक घटना पर चर्चा की। वहीं अब आज की बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और नए चेहरों को मौका देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही कर्नाटक में डिप्टी सीएम को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होगी। 

मंत्रिमंडल पर भी चर्चा

कांग्रेस अलाकमान की कोशिश है कि नए सीएम के शपथ ग्रहण की तारीख के ऐलान से पहले मंत्रिमंडल की तस्वीर भी साफ हो जाए, जिससे सारे मंत्री भी नए मुख्यमंत्री के साथ शपथ ले सकें। इसको लेकर शुक्रवार को पूरे दिन सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की दिल्ली के पार्टी नेताओं से मुलाकातों का दौर जारी रहा। सूत्रों के मुताबिक आज सीएलपी लीडर के चुनाव के बाद डीके शिवकुमार 3 जून को शपथ ले सकते हैं। आज होने वाली बैठक में केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला भी शामिल रहेंगे। उनकी उपस्थिति में ही सीएलपी मीटिंग होगी।

Latest India News

Live updates : Karnataka CLP Meeting Live

  • 2:57 PM (IST) Posted by Amar Deep

    सोशल बैलेंस को लेकर बढ़ी टेंशन

    बड़े OBC नेता और लोकप्रिय नेता सिद्धारमैया को हटाने के एवज में पार्टी पर सोशल बैलेंस को बनाये रखने का चैलेंज है। नई कैबिनेट में इसका सबसे खास ख्याल रखा जाएगा। ऐसे में DK शिवकुमार की सरकार में कम से कम 2 या ज्यादा से ज्यादा DCM हो सकते हैं। हालांकि कल की मीटिंग में DK शिवकुमार ने कतिथ तौर पर पार्टी आलाकमान को सूचित किया है कि वो कोई भी DCM नहीं चाहते हैं। इसके बदले अच्छे पोर्टफोलियो के साथ मंत्री पद देकर सोशल बेलेंस किया जा सकता है।

  • 2:46 PM (IST) Posted by Amar Deep

    KPCC अध्यक्ष पद को लेकर भी मंथन

    कर्नाटक में नई कैबिनेट के साथ-साथ KPCC अध्यक्ष पद को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है। पार्टी की पहली चॉइस ST नेता सतीश जारकीहोली हैं। वो भी KPCC अध्यक्ष पद चाहते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ मंत्री पद की मांग रखकर उन्होंने मामले को पेंचीदा बना दिया है। लिंगायत नेता ईश्वर खण्डरे के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि वो DCM बनने की उम्मीद रख रहे हैं, ऐसे में अगर उनकी चली तो वे मंत्री बनना ही ज्यादा पसंद करेंगे। ऐसे में OBC नेता और विधान परिषद सदस्य BK हरिप्रसाद भी नए KPCC अध्यक्ष बन सकते हैं। पार्टी के लिए भी OBC को KPCC अध्यक्ष बनाना फायदे का सौदा हो सकता है।

  • 2:41 PM (IST) Posted by Amar Deep

    केसी वेणुगोपाल और सुरजेवाला से मिलने होटल पहुंचे शिवकुमार

    कांग्रेस पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और राज्य के पार्टी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से मुलाकात करने के लिए कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार एक होटल में पहुंचे हैं।

  • 2:34 PM (IST) Posted by Amar Deep

    कैबिनेट में नए चेहरों को लाने पर भी चर्चा

    दिल्ली में दिन भर नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद DK कैम्प की ओर से कहा गया है कि पार्टी का फोकस नए और युवा लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर है। ऐसे में सिद्धारमैया कैबिनेट के ज्यादातर उम्रदराज मंत्रियों को हटाया जा सकता है। मौजूदा स्पीकर और मुस्लिम नेता UT कादर ने भी मंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है। ऐसे में सीनियर लीडर HK पाटिल या फिर KH मुनियप्पा को स्पीकर बनाकर UT कादर को कैबिनेट में लाये जाने की सम्भावना है। ये भी लगभग तय है कि सिद्धारमैया के बेटे डॉ यतीन्द्र भी नई कैबिनेट का हिस्सा होंगे। AS पोनन्ना और रिजवान अरशद जैसे नए चेहरों को भी नई कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

  • 2:19 PM (IST) Posted by Amar Deep

    3 जून को शाम 5:15 बजे ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

    डिप्टी सीएम की ज्योतिषी आराध्या ने कहा है कि डीके शिवकुमार को 3 जून को शाम 5:15 बजे लोकभवन में सीएम पद की शपथ लेने के लिए कहा गया है।

  • 2:07 PM (IST) Posted by Amar Deep

    कल शपथ ग्रहण नहीं हुआ तो क्या होगा?

    अगर 3 जून या उसके बाद 5 या 6 जून को शपथ ग्रहण होगा तो फिर आज की बैठक में केरलम की तरह विधायक दल के नेता को चुनने अधिकार पार्टी हाईकमान को दे दिया जाएगा। इसके बाद डीके शिवकुमार दिल्ली जाएंगे और कैबिनेट की संरचना को लेकर सारी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद 3, 5 अथवा 6 जून को शपथ लेंगे।

  • 1:58 PM (IST) Posted by Amar Deep

    कल भी हो सकता है शपथ ग्रहण

    ये कहा जा रहा है शपथ ग्रहण 3 जून को हो सकता है, लेकिन डीके शिवकुमार के मार्गदर्शक और एस्ट्रोलॉजर द्वारकानाथ गुरुजी ने इंडिया टीवी से कहा कि उन्होंने शपथ के लिए 31 मई या फिर 5 अथवा 6 जून की डेट्स दी है। ऐसे में दो बातें हो सकती हैं। अगर कल ही शपथ ग्रहण होना है तो आज की CLP की मीटिंग में डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। आज ही डीके शिवकुमार सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और कल शपथ ग्रहण हो जाएगा। 

  • 1:28 PM (IST) Posted by Amar Deep

    राज्यपाल के समय में किया गया बदलाव

    राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज दोपहर को धर्मस्थला जाने वाले थे, जहां कल वहां उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल थारवचंद गहलोत को शामिल होना है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक DK शिवकुमार से मुलाकात के बाद राज्यपाल के टूर प्लान में बदलाव किया जा रहा है। राज्यपाल पहले दोपहर डेढ़ बजे निकलने वाले थे, लेकिन अब वह शाम को 7.15 बजे निकलेंगे। माना जा रहा है कि आज शाम को CLP की बैठक के बाद DK शिवकुमार गवर्नर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और शपथग्रहण के लिए 3 जून का समय मांगेंगे।

  • 12:44 PM (IST) Posted by Amar Deep

    कौन हैं द्वारकानाथ गुरु जी?

    द्वारकानाथ कर्नाटक के राजनीतिक और व्यापारिक घरानों में एक जाना-माना नाम हैं। उन्हें डीके शिवकुमार का सबसे बड़ा मार्गदर्शक और संकटमोचक माना जाता है। डीके शिवकुमार हमेशा गुरु जी के बताए रास्ते और समय का पालन करते हैं। 1969 में कांग्रेस के बड़े नेता देवराज उर्स के सीएम बनने की भविष्यवाणी की थी। इसके बाद देवराज 1972 में सीएम बने और 2 कार्यकाल पूरे किए। अब जब 40 साल बाद डीके का 'राजयोग' जागा है, तो गुरुजी की भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा में है।

  • 12:34 PM (IST) Posted by Amar Deep

    सच हुई 40 साल पुरानी भविष्यवाणी

    डीके शिवकुमार भले ही अगले हफ्ते सीएम की शपथ लेंगे, लेकिन उनके एस्ट्रोलॉजर बेलूर द्वारकानाथ ने डीके शिवकुमार को 40 साल पहले ही बता दिया था कि एक दिन वो कर्नाटक के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे। द्वारकानाथ के मुताबिक डीके शिवकुमार के ग्रह-नक्षत्र बहुत तेज हैं। पिछले साल ही उनका मुख्यमंत्री बनने का योग बना था, लेकिन किसी वजह से उसमें एक साल की देर हो गई।

  • 12:23 PM (IST) Posted by Amar Deep

    राज्यसभा चुनाव का समीकरण

    कर्नाटक से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है। सिद्धारमैया के कुछ समर्थकों को राज्यसभा भी भेजा जा सकता है। हालांकि, डीके शिवकुमार ने मंत्रिमंडल और राज्यसभा चुनाव, सब पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। डीके शिवकुमार का कहना है कि हम अपनी सूची अन्य राज्यों की सूचियों के साथ जारी करेंगे, मुझे यही जानकारी मिली है। यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।

  • 12:10 PM (IST) Posted by Amar Deep

    डीके शिवकुमार ने राज्यपाल से की मुलाकात

    डीके शिवकुमार ने लोक भवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की। यह मुलाकात शनिवार शाम को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग से पहले हुई है।

  • 11:54 AM (IST) Posted by Amar Deep

    CLP की बैठक में शामिल होंगे ये नेता

    कर्नाटक के केयरटेकर CM सिद्धारमैया टुमकुर जा रहे हैं। पूर्व मंत्री वेंकटरमनप्पा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे, फिर शाम 4 बजे CLP मीटिंग में हिस्सा लेंगे। वहीं भावी CM डीके शिवकुमार का आज एक ही कार्यक्रम है। वह शाम 4 बजे CLP की मीटिंग में हिस्सा लेंगे। रणदीप सिंह सुरजेवाला और KC वेणुगोपाल भी मीटिंग का हिस्सा होंगे।

     

  • 11:42 AM (IST) Posted by Amar Deep

    मंत्रिमंडल के लिए इन लोगों के नाम आगे

    सीएम के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वालों में एम बी पाटिल, जी परमेश्वर, के जे जॉर्ज, प्रियंक खरगे, यतिंद्र सिद्धरमैया, के बी गौड़ा, लक्ष्मी हेब्बलकर, बी सुरेश और संतोष लाड़ का नाम चल रहा है। 

  • 11:27 AM (IST) Posted by Amar Deep

    सीएम के साथ कुछ ही मंत्री लेंगे शपथ

    माना जा रहा है कि तीन जून को होने वाले संभावित शपथ समारोह में फिलहाल कुछ ही मंत्री शपथ लेंगे बाकी। बाकी का कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा। कर्नाटक के विधानसभा की स्ट्रेंथ के हिसाब से 32 मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में बाद में कैबिनट विस्तार किया जाएगा।

  • 11:17 AM (IST) Posted by Amar Deep

    स्पीकर को लेकर भी सस्पेंस

    खबर ये भी है कि सीनियर लीडर के एच मुनियप्पा और एच के पाटिल में से किसी एक को विधानसभा स्पीकर बनाया जा सकता है।

  • 11:03 AM (IST) Posted by Amar Deep

    चार डिप्टी सीएम के पक्ष में नहीं है शिवकुमार

    सूत्रों के मुताबिक डीके शिवकुमार अपनी कैबिनेट में चार डिप्टी सीएम बनाने के पक्ष में नहीं हैं। डीके शिवकुमार ने अलाकमान को कहा है कि कर्नाटक कांग्रेस में कई वरिष्ठ नेता हैं, ऐसे में ये तय कर पाना मुश्किल है कि किसे डिप्टी सीएम बनाया जाए और किसे नहीं। 

  • 10:44 AM (IST) Posted by Amar Deep

    मंत्रिमंडल को लेकर खींचतान तेज

    दिल्ली से बेंगलुरू तक डीके कैबिनेट का खाका खींचा जा रहा है। इधर पार्टी के विधायक भी अपने अलग-अलग ग्रुप बनाकर मंत्री पद के लिए दावा कर रहे हैं। कोलार जिले के विधायकों ने KC वेणुगोपाल को पत्र लिखकर उन्हें नए मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक केजे जॉर्ज भी राज्यसभा भेजे जाने के इच्छुक हैं, ऐसे में उनके बेटे को उस सीट पर उपचुनाव लड़वाकर मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वहीं सिद्धारमैया कैबिनेट में वन मंत्री रहे ईश्वर खण्डरे भी लिंगायत कोटे से बड़े पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं। ईश्वर खण्डरे ने 3 साल में वन मंत्री रहते हुए अपने बेहतर परफॉर्मेंस का हवाला दिया है।

  • 10:25 AM (IST) Posted by Amar Deep

    डीके शिवकुमार ने राज्यपाल से मांगा समय

    सुबह 10:30 बजे डीके शिवकुमार राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने आ रहे हैं। ऐसे में DK टीम की ओर से समय मांगा गया है। सूत्रों के मुताबिक ज्योतिष की दी हुई डेट पर राज्यपाल की उपलब्धता से संबंधित बातचीत हो सकती है।

  • 10:16 AM (IST) Posted by Amar Deep

    मंत्रिमंडल को लेकर हुई चर्चा

    कर्नाटक में नए मंत्रिमंडल को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया से अलग-अलग बात की। इसमें दोनों ही नेताओं की पसंद पर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मीटिंग में सिद्धारमैया ने अपने करीबी मंत्रियों को नए कैबिनेट जगह देने की मांग की है। 

  • 10:05 AM (IST) Posted by Amar Deep

    शिवकुमार को मिलेगा इनाम

    कांग्रेस के संकटमोचक कहे जाने वाले डीके शिवकुमार को चुनावों में माइक्रो-मैनेजमेंट, संकट काल में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स और गांधी परिवार के प्रति अटूट निष्ठा के लिए जाना जाता है। आज उसी समर्पण का इनाम डीके शिवकुमार को मिलने जा रहा है।

  • 9:51 AM (IST) Posted by Amar Deep

    शाम 4 बजे CLP की बैठक

    बेंगलुरू में आज कांग्रेस पार्टी के सीएलपी की मीटिंग होगी। इस बैठक में डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। पार्टी के सभी विधायकों से मीटिंग के लिए बेंगलुरु में मौजूद रहने को कहा गया है। आज शाम चार बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में शिवकुमार को नेता चुनने की औपचारिकता निभाई जाएगी। डीके शिवकुमार 3 जून को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।