Kerala and Puducherry Election Results: केरलम के CM पिनाराई विजयन ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस की अगुवाई में UDF ने हासिल की जीत
केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 पर सभी की नजर है। केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF को बंपर जीत मिली है। वहीं मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला LDF (वाम लोकतांत्रिक मोर्चा) हार गया।

आज 4 मई 2026 की सुबह भारत के राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान के नतीजे आज साफ हो जाएंगे। सुबह 8:00 बजे से गिनती शुरू हो गई, पोस्टल बैलेट के बाद अब EVM की गिनती जारी है। अब कुछ ही देर में रुझानों का आना शुरू हो जाएगा। जैसे-जैसे परिणाम का समय नजदीक आ रहा है, राजनीतिक पार्टियां केरल और पुडुचेरी में 2026 के चुनावी नतीजों के लिए कमर कस ली हैं। पार्टी के नेता और विश्लेषक वोटों के संभावित हिस्से, सीटों के अनुमान और गठबंधन के प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार केरल में यूडीएफ आगे चल रही है, जिससे जाहिर हो रहा है कि एलडीएफ की वापसी मुश्किल हैं। वहीं पुड्डुचेरी में एनडीए गठबंधन आगे है, यानी दोबारा सरकार में आना तय लग रहा है।
सभी राज्यों में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 2026 के चुनाव परिणामों की मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 के परिणाम जानने के लिए लाइव से जुड़े रहें। हम आपको यहां हर राउंड की गिनती, दिग्गजों की हार-जीत और राजनीतिक विशेषज्ञों के विश्लेषण से रूबरू कराएंगे। आप जान पाएंगे कि तिरुवनंतपुरम से लेकर पुडुचेरी के तटों तक लहर किसके पक्ष में है?
Live updates : Kerala and Puducherry Assembly Election Results 2026 Live Update
-
May 04, 2026 8:05 PM (IST) Posted by Shaswat Gupta
केरलम के सीएम विजयन का इस्तीफा
केरलम के सीएम पिनाराई विजयन ने विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार शाम इस्तीफा दे दिया है।
-
May 04, 2026 6:57 PM (IST) Posted by Shaswat Gupta
केरलम छोड़ बाकी नतीजे हमारी उम्मीदों से कम: जयराम रमेश
एक्स पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा कि, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केरल की जनता को भारी बहुमत से यूडीएफ को सत्ता सौंपने का अवसर देने के लिए हार्दिक धन्यवाद देती है। हम अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं और केरल की जनता द्वारा हम पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरेंगे। केरल के अलावा, अन्य जो परिणाम आए हैं, वे हमारी अपेक्षाओं से कमतर हैं। लेकिन हम न तो निराश हैं और न ही हतोत्साहित। हम विचारधाराओं की लड़ाई लड़ रहे हैं। तानाशाही और झूठ के विरुद्ध लोकतंत्र और सत्य की लड़ाई का मार्ग हमेशा लंबा और कठिन होता है। फिर भी, हम दृढ़ संकल्प और अटूट निश्चय के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। हम जल्द ही परिणामों का विस्तृत विश्लेषण करेंगे। केरल में पर्यवेक्षकों को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।'
-
May 04, 2026 5:32 PM (IST) Posted by Shaswat Gupta
पुडुचेरी की मन्नादीपेट से बीजेपी की जीत
भाजपा नेता ए. नमस्सिवायम ने मन्नादीपेट विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है। उन्होंने जीत पर कहा कि, 'पार्टी लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही थी, जिसके कारण उन्हें यह बड़ी सफलता मिली है।'
-
May 04, 2026 5:29 PM (IST) Posted by Shaswat Gupta
कांग्रेस ने 45 पर दर्ज की जीत
केरल चुनाव में कांग्रेस ने 45 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पार्टी अब भी 18 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं CPI(M) को 21 सीटों पर जीत मिली है और पांच सीटों पर आगे है।
-
May 04, 2026 4:33 PM (IST) Posted by Shaswat Gupta
केरल में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें
केरल में यूडीएफ की जीत में कांग्रेस बतौर सबसे बड़ी पार्टी उभरकर सामने आई है। केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं और कांग्रेस अपने दम पर 60 से अधिक सीटें जीतने की ओर आगे बढ़ रही है। राज्य में दूसरे नंबर पर आईयूएमएल है। उसके 22 सीटें पर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
-
May 04, 2026 4:14 PM (IST) Posted by Shaswat Gupta
भाजपा ने पांच साल बाद राज्य में की वापसी
भाजपा ने पांच साल बाद राज्य में वापसी करते हुए चथन्नूर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है और पूर्व कांग्रेस नेता बी.बी. गोपाकुमार ने सीपीआई के आर. राजेंद्रन को 4,002 वोटों से हराकर यह जीत हासिल की
-
May 04, 2026 3:38 PM (IST) Posted by Shaswat Gupta
नेमोम सीट से भाजपा की जीत
भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के वी. शिवनकुट्टी को 3800 वोटों से हराया।
-
May 04, 2026 3:04 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
AINRC की 4 पर जीत, जानें बाकी सीटों का हाल
- ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस- 4 सीट पर जीत, 5 पर आगे
- भारतीय जनता पार्टी- 1 पर जीत, 1 पर आगे
- इंडियन नेशनल कांग्रेस- 1 पर जीत
- एडीएमके- 1 पर आगे
- डीएमके- 1 पर जीत
- इंडीपेंडेंट- 3 पर आगे
Image Source : Election Commissionपुड्डुचेरी में परिणा। -
May 04, 2026 2:41 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
11 सीटों पर काग्रेंस की जीत
केरल में अब तक कुल 22 सीटों पर मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिनमें से कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनावी रुझानों और परिणामों से स्पष्ट है कि कांग्रेस अब तक घोषित परिणामों में 50% सीटें जीतने में सफल रही है।
वहीं दूसरी ओर, वामपंथी दलों के खाते में अब तक कुल 7 सीटें आई हैं। इसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPI(M) ने 5 सीटों पर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अतिरिक्त, केरल कांग्रेस ने भी 2 सीटों पर अपनी जीत दर्ज कराई है। शुरुआती परिणामों का यह संतुलन राज्य में यूडीएफ (UDF) के मजबूत होते आधार की ओर इशारा कर रहा है।
-
May 04, 2026 2:38 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
CPI (M) ने तीन सीटें जीतीं
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के उम्मीदवारों ने केरल की तीन विधानसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। पी. मम्मिकुट्टी ने शोरनूर से, टी.एम. शशि ने अलाथुर से और यू.आर. प्रदीप ने चेलक्कारा विधानसभा सीट से विजय प्राप्त की है।
-
May 04, 2026 2:37 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
कांग्रेस के सात उम्मीदवार जीते
केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण जीत दर्ज करते हुए 7 सीटों पर अपना परचम लहराया है। कांग्रेस के प्रमुख दिग्गजों और विजयी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
-
रमेश चेन्निथला: हरिपाद (Haripad)
-
चांदी ओम्मन: पुथुपल्ली (Puthupally)
-
आर्यादन शौकत: निलांबुर (Nilambur)
-
राजन जे. पल्लन: त्रिशूर (Thrissur)
-
एडवोकेट ओ.जे. जनीश: कोडुंगल्लूर (Kodungallur)
-
एडवोकेट सेनापति वेणु: उडुम्बनचोला (Udumbanchola)
-
एडवोकेट बिंदु कृष्णा: कोल्लम (Kollam)
कांग्रेस की इस जीत ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ को और मजबूत किया है।
-
-
May 04, 2026 2:36 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
IUML ने यूडीएफ की 'टीम वर्क' को दिया जीत का श्रेय
केरल विधानसभा चुनावों में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के जबरदस्त प्रदर्शन के बीच, पार्टी ने सोमवार को इस सफलता का पूरा श्रेय UDF के सामूहिक प्रयासों और टीम वर्क को दिया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि गठबंधन के भीतर बेहतर तालमेल और साझा रणनीति की वजह से ही यूडीएफ इस चुनाव में इतनी निर्णायक बढ़त हासिल करने में सफल रहा है।
-
May 04, 2026 2:36 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
27 में से 23 सीटों पर IUML का दबदबा
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मुस्लिम लीग ने इस बार बेहद प्रभावशाली स्ट्राइक रेट दिखाया है। पार्टी ने कुल 27 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 23 सीटों पर वह निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। यूडीएफ गठबंधन के भीतर IUML का यह प्रदर्शन न केवल पार्टी की ताकत को दर्शाता है, बल्कि राज्य की सत्ता में यूडीएफ की वापसी के लिए सबसे मजबूत आधार भी साबित हो रहा है।
-
May 04, 2026 2:23 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
UDF 96 सीटों पर आगे
हालिया रुझानों के अनुसार कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF 100 सीटों पर आगे है, जबकि LDF लगभग 37 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है। BJP के नेतृत्व वाला NDA 3 सीटों पर आगे।
-
May 04, 2026 12:48 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केरल कांग्रेस कार्यालय में जश्न
केरल में यूडीएफ ने जश्न शुरू कर दिया हैं। कांग्रेस कार्यालय में केक भी काटे जा रहे हैं, देखें झलक।
-
May 04, 2026 12:38 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केरल की मुख्य सीटों का हाल
केरल विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में कई सीटों पर कड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति इस प्रकार है:
-
त्रिक्करिपुर: यूडीएफ (UDF) के संदीप वारियर 2270 वोटों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।
-
पेराम्बरा: वामपंथियों के गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर यूडीएफ की फातिमा तहलिया ने बड़ी हलचल पैदा कर दी है। वह एलडीएफ (LDF) के संयोजक टीपी रामकृष्णन के खिलाफ 5861 वोटों से आगे चल रही हैं।
-
नेमम: भाजपा (BJP) के राजीव चंद्रशेखर यहाँ 4234 वोटों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।
-
कझाकूटम: यहां मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर है, जहाँ भाजपा के वी. मुरलीधरन मात्र 8 वोटों के मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं।
-
-
May 04, 2026 12:30 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
के सुरेश ने यूडीएफ की बढ़त पर जाहिर की खुशी
केरल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में यूडीएफ (UDF) की बढ़त को देखते हुए कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि यूडीएफ ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और वे एक निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। एएनआई से बात करते हुए के सुरेश ने कहा, 'मतगणना जारी है। हमें 100 सीटों की उम्मीद थी और अब हम 89 का आंकड़ा पार कर रहे हैं। एग्जिट पोल से पहले हमने जो कहा था कि यूडीएफ 100 से अधिक सीटें जीतेगी, हमारी वह भविष्यवाणी 100% सही साबित होगी।' सांसद के इस बयान ने कांग्रेस और यूडीएफ कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है, क्योंकि शुरुआती रुझान उन्हें सत्ता के बेहद करीब दिखा रहे हैं।
-
May 04, 2026 12:25 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
पुड्डुचेरी मुख्यमंत्री रंगास्वामी जीते
पुडुचेरी चुनाव नतीजे अब लगभग साफ हो गए हैं। पुड्डुचेरी मुख्यमंत्री रंगास्वामी जीत गए हैं। रंगास्वामी ने थट्टनचावडी से स्पष्ट अंतर से जीत हासिल की। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी विनायगम को निर्णायक रूप से हराया। साथ ही वे मंगलम में भी बढ़त बनाए हुए हैं, जहां से वे चुनाव लड़ रहे हैं।
-
May 04, 2026 12:22 PM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार किया
NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे साफ हो रहा है कि अब पुड्डुचेरी में एनडीए की सरकार बन रही है।
- NDA: 16
- Congress+: 4
- TVK+: 4
- अन्य: 3
EC के अनुसार पुडुचेरी के रुझान
- NDA: 10
- AINRC: 7
- BJP: 2
- AIADMK: 1
- Congress+: 4
- Congress: 3
- DMK: 1
- अन्य: 3 (निर्दलीय)
-
May 04, 2026 11:23 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
ए रंगासामी थट्टाचावडी 4000 वोटों से आगे
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शुरुआती रुझानों के अनुसार मतगणना के चार दौर के बाद मौजूदा मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के संस्थापक ए रंगासामी थट्टाचावडी सीट पर 4000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
-
May 04, 2026 11:03 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
पिनराई विजयन पीछे
धर्मदम, केरल की सबसे प्रमुख सीटों में से एक है। पिनराई विजयन इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पिनराई विजयन इस सीट से पीछे चल रहे हैं।
-
May 04, 2026 10:49 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
भाजपा की शोभा सुरेंद्रन आगे
केरल विधानसभा चुनाव के ताज़ा रुझानों में कई महत्वपूर्ण सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रमुख सीटों का हाल इस प्रकार है:
- मंजेश्वर: यूडीएफ (UDF) के ए.के.एम. अशरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन के खिलाफ बढ़त बनाए हुए हैं।
- पेरिंथलमन्ना: यहाँ यूडीएफ के नजीब कांतपुरम अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।
- पलक्कड़: भाजपा की शोभा सुरेंद्रन ने यूडीएफ के रमेश पिशारोडी पर बढ़त हासिल कर ली है।
- ओट्टापलम: एलडीएफ (LDF) के के. प्रेमकुमार अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं।
-
May 04, 2026 10:46 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केरल में बीजेपी का खुलेगा खाता?
केरल में 140 सीटों पर आरे रहे रुझानों को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि यूनाइटेज डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार बन रही है। भाजपा भी इस बार अपना खाता खोलती दिख रही है। वहीं लेफ्ट पूरी तरह बाहर होता दिख रहा है। इसके साथ ही देश के किसी भी राज्य में लेफ्ट की सरकार नहीं रह जाएगी।
लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट- 52
यूनाइटेज डेमोक्रेटिक फ्रंट- 82
भाजपा- 3
अदर्स- 3 -
May 04, 2026 10:15 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
पुड्डुचेरी में NDA ने बनाई बढ़त, TVK का भी शानदार प्रदर्शन
शुरुआती रुझानों के मुताबिक पुडुचेरी में AINRC+ 13 सीटों पर आगे है, विजय की TVK 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और Congress+ 2 सीटों पर आगे है। ऐसे में एनडीए गठबंधन की सरकार दोबारा बनती दिख रही है।
-
May 04, 2026 10:10 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केरल की 140 सीटों के रुझान साफ, बनती दिख रही UDF की सरकार
केरल की 140 सीटों के शुरुआती रुझानों में यूडीएफ 88 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल चुका है, जबकि सत्तारूढ़ एलडीएफ 46 और भाजपा मात्र 3 सीटों पर सिमटी है।
- लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट- 46
- यूनाइटेज डेमोक्रेटिक फ्रंट- 88
- भाजपा- 3
-
May 04, 2026 9:25 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
UDF 73 सीटों पर आगे
केरल में 140 में से 125 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। यूनाइटेज डेमोक्रेटिक फ्रंट ने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट को पीछे छोड़ते हुए बड़ी बढ़त बना ली है।
लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट- 47
यूनाइटेज डेमोक्रेटिक फ्रंट- 73
भाजपा- 0 -
May 04, 2026 9:19 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
पुडुचेरी के शुरुआती रुझानों में एनडीए की बढ़त
पुडुचेरी के शुरुआती रुझानों ने चुनावी सरगर्मी तेज कर दी है। यहाँ मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के नेतृत्व वाला एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन 11 सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए बढ़त बनाए हुए है। वहीं, पहली बार चुनावी मैदान में उतरी अभिनेता थलपति विजय की पार्टी 'टीवीके' (TVK) 4 सीटों पर आगे चल रही है, जो एक प्रभावशाली शुरुआत मानी जा रही है। इसके उलट, कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन को शुरुआती दौर में झटका लगा है और वह फिलहाल केवल 2 सीटों पर ही आगे है। इन आंकड़ों ने पुडुचेरी के चुनावी मुकाबले को काफी रोमांचक बना दिया है।
-
May 04, 2026 9:17 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केरल की प्रमुख सीटों के रुझान
- नेमम: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं।
- सुलतान बथेरी: यूडीएफ (UDF) के आई.सी. बालकृष्णन ने बढ़त बनाई हुई है।
- त्रिथला: एलडीएफ (LDF) के दिग्गज नेता एम.बी. राजेश फिलहाल पीछे चल रहे हैं।
- पाला: एलडीएफ के जोस के. मणि पिछड़ गए हैं।
- आरणमुला: यहाँ एलडीएफ की वीणा जॉर्ज पीछे चल रही हैं, जबकि यूडीएफ के अबिन वर्गी ने बढ़त बना ली है।
- पेरावूर: यूडीएफ के सन्नी जोसेफ आगे चल रहे हैं।
- परावूर: यूडीएफ के कद्दावर नेता वी.डी. सतीशन अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
- पुथुपल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के बेटे और यूडीएफ उम्मीदवार चांडी ओमान आगे चल रहे हैं।
- धर्मदम: केरल सीएम पिनराई विजयने आगे।
-
May 04, 2026 9:12 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
पुडुचेरी में EVM की गिनती शुरू
पुडुचेरी केंद्र पर विधानसभा नतीजों के लिए EVM की गिनती शुरू हो गई है और इसकी पहली झलक भी सामने आई है।
-
May 04, 2026 9:05 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केरल में 'किंगमेकर' की भूमिका में नजर आ रही BJP
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीके कृष्णदास ने केरल में पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य अब त्रिकोणीय चुनाव का गवाह बन रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बात करते हुए कृष्णदास ने कहा, 'हमें परिणामों से काफी उम्मीदें हैं। इस चुनाव में हम 140 सीटों में से कई पर जीत दर्ज करेंगे। हमें इस बार पूरा विश्वास है कि चुनाव के बाद केरल की राजनीति में एनडीए (NDA) एक निर्णायक शक्ति के रूप में उभरेगा।'
-
May 04, 2026 8:51 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
पुडुचेरी चुनाव रुझान: NDA को बढ़त, विजय की TVK का धमाकेदार आगाज
पुडुचेरी के शुरुआती रुझानों में एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन 6 सीटों पर बढ़त के साथ आगे चल रहा है। वहीं, थलपति विजय की नई पार्टी टीवीके (TVK) ने शानदार शुरुआत करते हुए 4 सीटों पर बढ़त बनाई है। दूसरी ओर, कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन फिलहाल केवल 2 सीटों पर आगे है। इन रुझानों ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
-
May 04, 2026 8:46 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केरल में LDF और UDF के बीच कड़ी टक्कर
केरल में 140 में से 66 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और यूनाइटेज डेमोक्रेटिक फ्रंट बराबरी पर हैं। क्या होगा सत्ता परिवर्तन या होगी LDF की वापसी? कड़ी घेराबंदी देखने को मिल रही है।
लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट- 32
यूनाइटेज डेमोक्रेटिक फ्रंट- 32
भाजपा- 2 -
May 04, 2026 8:36 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
यूडीएफ ने बनाई 10 सीटों की बढ़त
केरल में 140 में से 50 सीटों के नतीजे शुरुआती रुझाने के अनुसार साफ होते दिख रहे हैं। शुरुआती रुझान के अनुसार यूडीएफ ने 10 पर एलडीएफ से आगे हैं।
लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट- 18
यूनाइटेज डेमोक्रेटिक फ्रंट- 28
भाजपा- 4 -
May 04, 2026 8:27 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
UDF ने केरल में बनाई बढ़त, शुरुआती रुझानों में LDF पीछे
केरल में 140 में से 41 सीटों के परिणाम साफ होते दिख रहे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार यूडीएफ ने बढ़त बना ली है, लेकिन एलडीएफ भी ज्यादा पीछे नहीं है।
- लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट- 16
- यूनाइटेज डेमोक्रेटिक फ्रंट- 22
- भाजपा- 3
-
May 04, 2026 8:23 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केरल में भी खुले स्ट्रॉन्ग रूम
केरल में भी स्ट्रॉन्ग रूम खुलने की झलकियां सामने आ गई हैं। निर्वाचन अधिकारी वोटों की गिनती में लग गए हैं। कड़ी सुरक्षा वीडियो में देखने को मिल रही है।
-
May 04, 2026 8:21 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
हम जीतेंगे- केरल कांग्रेस अध्यक्ष
केरल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी जोसेफ ने आगामी चुनाव परिणामों पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा, 'हम पूरी तरह से आशान्वित हैं। हमारी जीत निश्चित है। यह स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों की पुनरावृत्ति होगी। हमें अपनी जीत का पूरा भरोसा है, हालांकि सीटों की सटीक संख्या के बारे में अभी कुछ कहना संभव नहीं है।'
-
May 04, 2026 8:20 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
पुड्डुचेरी में खुले स्ट्रॉन्ग रूम
कड़ी सुरक्षा के बीच पुड्डुचेरी में भी वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सामने आई झलकियों में आप टाइट सिक्योरिटी देख सकते हैं। स्ट्रॉन्ग रूम खुलने की झलकियां भी सामने आईं है, जिससे साफ है कि अब कुछ ही देर में पुड्डुचेरी से भी शुरुआती रुझान सामने आएंगे।
-
May 04, 2026 8:14 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
शुरुआती रुझानों में LDF आगे
केरल में बैलेट पेपर खुल रहे हैं और इसके साथ ही शुरुआती रुझानों में LDF आगे चल रही है। यूडीएफ भी बढ़त बनाने की कोशिश में है।
- लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट- 13
- यूनाइटेज डेमोक्रेटिक फ्रंट- 7
- भाजपा- 2
-
May 04, 2026 8:08 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केरल में LDF 2, UDF 1 और BJP 1 पर आगे
शुरुआती रुझानों के अनुसार एलडीएफ (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) 2 सीट पर आगे चल रहा है, वहीं यूडीएफ 1 सीट पर आगे चल रही है, बीजेपी भी एक सीट पर आगे है। धीरे-धीरे बाकी सिटों के रुझान भी सामने आएंगे। पल-पल की अपडेट हम शेयर करेंगे।
-
May 04, 2026 8:06 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केरल और पुड्डुचेरी में मतगणना शुरू
केरल और पुड्डुचेरी में मतगणना शुरू हो गई है। ठीक 8 बजे बैलेट पेपर खुले हैं और वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
-
May 04, 2026 7:56 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडनकर का भरोसा, कांग्रेस की बनेगी सरकार
तमिलनाडु और पुडुचेरी के कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडनकर ने तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन की सत्ता में वापसी को लेकर गहरा भरोसा जताया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गठबंधन के बेहतरीन प्रदर्शन और शासन के ट्रैक रिकॉर्ड के दम पर उनकी जीत सुनिश्चित है। रविवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने विश्वास जताते हुए कहा कि डीएमके गठबंधन न केवल सरकार बनाएगा, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में एक नया इतिहास भी रचेगा। उन्होंने कहा, 'हमें पूरा यकीन है कि हमारा गठबंधन फिर से सत्ता में लौटेगा और सरकार बनाने में सफल होगा।'
-
May 04, 2026 7:32 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
पुडुचेरी के मतगणना केंद्र पर टाइट सिक्योरिटी
पुडुचेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा के चुनावी नतीजों के लिए आज फैसले की घड़ी है और इसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। शहर के मोतीलाल नेहरू सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। मतगणना केंद्र के बाहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है, ताकि कई महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों के वोटों की गिनती बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
केंद्र शासित प्रदेश में सत्ता की जंग मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की एआईएनआरसी (AINRC), भाजपा, अन्नाद्रमुक और एलजेके वाले एनडीए गठबंधन और कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के बीच है। मतदान के दौरान प्रदेश में भारत के उच्चतम मतदान प्रतिशत में से एक दर्ज किया गया, जिससे यह स्पष्ट है कि जनता ने अपना फैसला मजबूती से सुनाया है। फिलहाल मतगणना केंद्र पर भारी पुलिस बल की तैनाती और कड़ी निगरानी के बीच सभी की निगाहें शुरुआती रुझानों पर टिकी हैं।
-
May 04, 2026 7:15 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केरल में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त हैं शशि थरूर
क्या कोई सांसद केरल का मुख्यमंत्री बन सकता है? इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बेहद सधे हुए अंदाज में उत्तर दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वे जानते हैं कि उनसे क्या कहलवाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे इस पर कोई सीधा बयान नहीं देंगे। मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए थरूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एक स्थापित परंपरा है। चुनाव परिणामों के बाद पार्टी अध्यक्ष का एक प्रतिनिधि नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात कर उनकी राय जानता है। इसके बाद वह प्रतिनिधि दिल्ली जाकर आलाकमान को विधायकों की पसंद से अवगत कराता है। आखिर में पार्टी नेतृत्व सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अंतिम निर्णय लेता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस निर्णय के लिए आलाकमान किसी भी सीमा या नियम से बंधा नहीं है और वे किसी को भी इस जिम्मेदारी के लिए चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।
वामपंथ की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करते हुए थरूर ने एक महत्वपूर्ण बिंदु की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि कल के परिणामों से निकलने वाली सबसे बड़ी खबर यह होगी कि देश के इतिहास में पहली बार वामपंथी गठबंधन (LDF) पूरे भारत में कहीं भी सत्ता में नहीं रहेगा। उन्होंने 2011 का उदाहरण देते हुए बताया कि उस समय केरल और बंगाल हारने के बावजूद वामपंथियों की त्रिपुरा में सरकार थी, लेकिन इस बार वे पूरे देश से सत्ता से बाहर हो सकते हैं, जो भारतीय राजनीति के लिहाज से एक बहुत बड़ा बदलाव होगा।
-
May 04, 2026 7:09 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
एग्जिट पोल ही नहीं, जमीनी हकीकत भी कांग्रेस के पक्ष में: शशि थरूर
कल होने वाली मतगणना और एग्जिट पोल के अनुमानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सावधानी और आत्मविश्वास का मिला-जुला रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में एग्जिट पोल की अपनी सीमाएं और कमियां रही हैं, इसलिए वे पूरी तरह से इन आंकड़ों पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते। हालांकि उन्होंने इस बात पर आश्चर्य भी जताया कि इस बार सभी सर्वेक्षणों के नतीजे लगभग एक जैसे हैं, जो कि एक दुर्लभ और सर्वसम्मत निष्कर्ष की ओर इशारा करते हैं। थरूर ने आगे विस्तार से बताते हुए कहा कि केवल एग्जिट पोल ही नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत भी कांग्रेस के पक्ष में दिख रही है। उनके अनुसार 4 अप्रैल के बाद से उन्होंने जितने भी पत्रकारों, राजनीतिक विशेषज्ञों और विभिन्न दलों के विश्लेषकों से चर्चा की है, वे सभी केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (UDF) की जीत को लेकर एकमत हैं। उनका मानना है कि यदि परिणाम इसके विपरीत आते हैं तो यह वास्तव में चौंकाने वाला होगा। कांग्रेस नेता ने उम्मीद जताई है कि कल सुबह मतगणना शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर यानी दोपहर तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी और चुनावी रुझान यूडीएफ के पक्ष में एक मजबूत और निर्णायक कहानी बयां करेंगे।
-
May 04, 2026 7:01 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
पुडुचेरी में मजबूत स्थिति में एनडीए
बहुमत के लिए आवश्यक 16 सीटों के जादुई आंकड़े को छूने के मामले में एनडीए काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है, क्योंकि किसी भी सर्वेक्षण ने उन्हें इस आंकड़े से कम सीटें नहीं दी हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गुट, जो सत्ता परिवर्तन की उम्मीद लगाए बैठा है, उसे 4 से 12 सीटों के बीच मिलने का अनुमान है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में मुख्य मुकाबला शासन की निरंतरता बनाम विपक्ष की वापसी के बीच सिमट गया है, जिसका फैसला अब जनता के भारी मतदान के बाद आधिकारिक नतीजों पर टिका है।
ये भी पढ़ें: LIVE: 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज, सबकी नजरें बारामती और राहुरी पर
-
May 04, 2026 6:59 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
पुडुचेरी में 89.87% मतदान
केंद्र शासित प्रदेश के इतिहास में यह चुनाव एक नया कीर्तिमान स्थापित कर गया, जहां 1964 में भारत के साथ विलय के बाद से अब तक का सर्वाधिक 89.87% मतदान दर्ज किया गया। मतदाताओं की यह अभूतपूर्व भागीदारी राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव या सत्ता के प्रति ठोस समर्थन का संकेत देती है। पुडुचेरी की राजनीति का मिजाज अक्सर बदलता रहा है, लेकिन विभिन्न एग्जिट पोल के रुझान इस बार एनडीए के पक्ष में झुकते नजर आ रहे हैं। चार प्रमुख सर्वेक्षणों ने मुख्यमंत्री रंगास्वामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 16 से 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
-
May 04, 2026 6:56 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
जन-कल्याणकारी योजनाओं ने दिया NDA को फायदा
पुडुचेरी के राजनीतिक भविष्य को तय करने वाले इस चुनाव में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और कांग्रेस समर्थित विपक्षी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (AINRC) और भाजपा के गठबंधन वाली एनडीए सरकार इस बार अपनी जन-कल्याणकारी योजनाओं और शासन की स्थिरता के दम पर दोबारा सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। गौरतलब है कि इस गठबंधन में जोस चार्ल्स मार्टिन की अगुवाई वाली 'लचिया जननायक काची' (LJK) भी शामिल है।
-
May 04, 2026 6:48 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केरल में समीकरण- UDF की जीत लेफ्ट को करेगी राजनीति से बाहर?
राजनीतिक दृष्टिकोण से यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यदि एलडीएफ को हार का सामना करना पड़ता है तो 1960 के दशक के बाद यह पहली बार होगा जब भारत के किसी भी राज्य में वामपंथी दल सत्ता में नहीं होंगे। 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन के भीतर आंतरिक खींचतान और मुख्य प्रतिद्वंद्वियों के बीच का कड़ा मुकाबला इस चुनाव को निर्णायक मोड़ पर ले आया है। ऐसे में छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की भूमिका अंतिम परिणामों को प्रभावित करने में काफी अहम साबित हो सकती है।
-
May 04, 2026 6:41 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
2026 केरल विधानसभा चुनाव में पड़े 78.27% वोट
इस बार केरल में 9 अप्रैल को मतदान हुआ, जिसमें मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और 78.27% की रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष संशोधन के बाद हुआ यह मतदान हाल के वर्षों में सबसे अधिक है। विशेष रूप से 42 निर्वाचन क्षेत्रों में 80% से अधिक मतदान होना बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Election Result 2026 Live: तमिलनाडु की सभी सीटों पर थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना, जानें पल-पल का अपडेट
-
May 04, 2026 6:37 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
2021 केरल विधानसभा चुनाव में LDF की हुई थी जीत
ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य को देखें तो 2021 के चुनावों में एलडीएफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 सीटें जीती थीं, जबकि यूडीएफ को मात्र 41 सीटों से संतोष करना पड़ा था। उस समय के परिणाम भी कई एग्जिट पोल के अनुमानों के विपरीत रहे थे। इस बार भारतीय जनता पार्टी भी राजीव चंद्रशेखर के नेतृत्व में राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। हालांकि विभिन्न अनुमानों और अलग-अलग एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा अभी भी हाशिए पर ही नजर आ रही है, जिसे 0 से 7 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
-
May 04, 2026 6:34 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केरल में 71 सीटों का मैजिक नंबर
केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 71 सीटों का आंकड़ा पार करना अनिवार्य है। हालिया एग्जिट पोल के रुझान राज्य में सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसमें कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (UDF) को पिनराई विजयन की वामपंथी सरकार (LDF) पर बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि अधिकांश सर्वेक्षण यूडीएफ की जीत का अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन कई विशेषज्ञों का मानना है कि मुकाबला बेहद कड़ा है। पिछले एक दशक से सत्ता पर काबिज माकपा (CPI-M) के नेतृत्व वाले एलडीएफ के लिए यह चुनाव साख की लड़ाई बन गया है।
-
May 04, 2026 6:22 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
पुडुचेरी में फिर खिलेगा कमल?
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनावी बिसात काफी सधी हुई रही। यहां मुख्य मुकाबला वर्तमान सत्ताधारी NDA (AINRC + BJP) और विपक्षी INDIA गठबंधन (Congress + DMK) के बीच है। मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की लोकप्रियता और केंद्र की योजनाओं का असर क्या विपक्ष के दावों पर भारी पड़ेगा?
-
May 04, 2026 6:14 AM (IST) Posted by Jaya Dwivedie
केरल में LDF और UDF के बीच कड़ा मुकाबला
केरल में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय और दिलचस्प रहा है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व वाला LDF (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) जहां लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर इतिहास रचने की उम्मीद कर रहा है, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) भ्रष्टाचार और सत्ता-विरोधी लहर के मुद्दों को भुनाने की कोशिश में है। दूसरी ओर NDA (भाजपा गठबंधन) केरल में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत झोंक चुका है। कभी केरल हर चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तित होती थी, लेकिन पिछले दो विधानसभा चुनावों के नतीजे हैरान करने वाले रहे, दो बार से LDF की सरकार है। क्या केरल की जनता सरकार बदलने की अपनी पुरानी परंपरा को फिर दोहराएगी या फिर से लाल झंडा लहराएगा?