A
Hindi News भारत राजनीति केरल में UDF और LDF में हो सकती है कांटे की टक्कर, जानें MATRIZE-IANS ओपनियन पोल में BJP को कितनी सीट मिलने का अनुमान?

केरल में UDF और LDF में हो सकती है कांटे की टक्कर, जानें MATRIZE-IANS ओपनियन पोल में BJP को कितनी सीट मिलने का अनुमान?

केरल में फिलहाल एलडीएफ गठबंधन सत्ता में है। वहीं, कांग्रेस की अगुआई वाला यूडीएफ कांटे की टक्कर दे सकता है। केरल चुनाव को लेकर MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल के अनुमानों के मुताबिक विधानसभा की 140 सीटों में से LDF को 61-71 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, UDF को 58-69 सीट मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को 2 सीट हासिल हो सकती है।

Keralam Opinion Poll- India TV Hindi Image Source : INDIA TV केरल का ओपिनियन पोल

चुनाव आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यहां 9 अप्रैल को सभी 140 पर मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे। यहां मतदान में लगभग एक महीने का समय है और नतीजों का ऐलान 50 दिन बाद होगा। इस लिहाज से कहा जा सकता है कि नई सरकार का गठन लगभग दो महीने बाद होगा। केरल में पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली मौजूदा वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) सरकार का कार्यकाल 23 मई 2026 तक है। ऐसे में नई सरकार का गठन इससे पहले ही हो जाएगा। चुनाव से पहले किए गए MATRIZE-IANS ओपनियन पोल में यहां UDF और LDF के बीच कांटे की टक्कर रहने की संभावना जताई गई है।

केरल में वामपंथी दल सीपीआईएम सत्ता में है। 2021 में हुए चुनाव में इस दल को 62 सीटें मिली थीं। एलडीएफ के अन्य सहयोगियों की मदद से सीपीआईएम ने सरकार बनाई और विजयन मुख्यमंत्री बने। 17 सीट जीतने वाली सीपीआई ने भी उनका समर्थन किया था। इसके अलावा एलडीएफ और केरल कांग्रेस को 5-5 सीटें मिली थीं। जनता दल सेक्युलर और एनसीपी ने भी 2-2 सीटें जीती थीं। इसके अलावा भी 6 स्थानीय दल इस गठबंधन में शामिल हैं, जिन्हें एक-एक सीट मिली थी।

MATRIZE-IANS ओपनियन पोल में कांटे की टक्कर

MATRIZE-IANS ओपनियन पोल में वामपंथी दलों के गठबंधन एलडीएफ को 61 से 71 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। केरल में सरकार बनाने के लिए कम से कम 71 सीटें जीतना जरूरी है। वहीं, यूडीएफ को 58 से 69 सीटें मिल सकती हैं। बीजेपी की अगुआई वाले गठबंधन को अधिकतम दो सीटें मिलने का अनुमान है। ऐसे में साफ है कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ के बीच कांटे की टक्कर रह सकती है। अगर कांग्रेस की अगुआई वाला यूडीएफ अच्छा प्रदर्शन करता है तो पार्टी यहां सत्ता में आ सकती है। वहीं, बीजेपी के लिए यहां अपना वोट बैंक बनाना जरूरी है। अगर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवार अन्य उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर भी देते हैं तो यह पार्ट के लिए अच्छी खबर मानी जाएगी।

यह भी पढ़ें-

'तमिलनाडु में NDA सरकार का अनुमान', जानें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें

'असम के चुनाव में BJP की लैंडस्लाइड जीत का अनुमान', जानें MATRIZE-IANS के ओपनियन पोल में किस पार्टी के खाते में कितनी सीटें?

बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी में किसकी बन सकती है सरकार? देखिए MATRIZE-IANS का ओपिनियन पोल

 

Latest India News