Opinion poll: कौन जीतेगा बंगाल? कौन जीतेगा असम? कौन जीतेगा केरल? और, कौन जीतेगा तमिलनाडु? क्या है जनता का ओपिनियन? आज 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान-ए-जंग हो गया। चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही आचार संहिता लग गई। बंगाल में बीजेपी के लिए मिशन इम्पॉसिबल जैसा इलेक्शन है। बंगाल में मोदी की पार्टी ने आज तक कभी सरकार नहीं बनाई है। तमिलनाडु में भी कभी बीजेपी सरकार में नहीं रही। केरल में बीजेपी ज़ीरो है। असम में बीजेपी हैट्रिक मार सकती है। कांग्रेस असम हारी तो कांग्रेस की हार की हैट्रिक लगेगी। पुदुचेरी में NDA की सरकार है।
बीजेपी के लिए इन चुनावों में लूज़ करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है, लेकिन gain करने के लिए बहुत कुछ है। क्या बीजेपी पहली बार बंगाल जीत सकती है? मोदी की पार्टी ऐसा दावा रही है। असम के बारे में बीजेपी को कोई संदेह ही नहीं है। हिमंता विश्व शर्मा असम की नब्ज़ को अच्छी तरह समझ रहे हैं और उसी के मुताबिक अपने पत्ते फेंक रहे हैं। तमिलनाडु में एक्टर विजय X फैक्टर बनकर आए हैं और उन्होंने NDA और INDI दोनों गठबंधनों की नींद उड़ा रखी है। बीजेपी को उम्मीद केरल से भी है, जहां पहली बार बीजेपी का सांसद जीता है और राजधानी तिरुवनंतपुरम में बीजेपी का मेयर बना है। केरल में विजयन के साथ 10 साल की एंटी इम्कबैंसी है और कांग्रेस के घर में फूट दिख रही है। ऐलान-ए-जंग के साथ ही पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। हम आपको दिखाते हैं कि जनता के मन में क्या है? MATRIZE-IANS ने पांचों प्रदेशों में ओपिनियन पोल किया है।