1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गईं केरल की हेल्थ मिनिस्टर, हॉस्पिटल में एडमिट, देखें Video

उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गईं केरल की हेल्थ मिनिस्टर, हॉस्पिटल में एडमिट, देखें Video

केरल की हेल्थ मिनिस्टर वीणा जॉर्ज बुधवार को एक उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गईं। घायल होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आया है।

kerala health minister veena george- India TV Hindi
Image Source : REPORT केरल की स्वास्थ्य मंत्री हुईं घायल।

केरल में बुधवार को एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली। कन्नूर रेलवे स्टेशन पर राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज एक उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कन्नूर रेलवे स्टेशन पर केरल स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) के एक्टिविस्ट्स के काले झंडे वाले प्रोटेस्ट के दौरान मंत्री वीणा जॉर्ज के गर्दन और हाथ में चोटें आईं हैं। मंत्री को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर के पास हुई जब मिनिस्टर वंदे भारत एक्सप्रेस में चढ़ने पहुंचीं। प्रोटेस्ट के दौरान, उन्हें कथित तौर पर चोटें आईं और बाद में उन्हें इलाज के लिए कन्नूर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। घटना के बाद, उनकी यात्रा कैंसिल कर दी गई। पिछले कुछ दिनों से कन्नूर जिले में अलग-अलग जगहों पर मिनिस्टर के खिलाफ प्रोटेस्ट हो रहे हैं। पुलिस से उम्मीद है कि वह उन हालात की जांच करेगी जिनकी वजह से प्रदर्शन के दौरान हाथापाई हुई।

क्यों हो रहा है मंत्री का विरोध?

जानकारी के अनुसार, विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और BJP हाल ही में मेडिकल लापरवाही के मामलों में बढ़ोतरी को लेकर मिनिस्टर वीना जॉर्ज के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही हैं। इससे पहले दिन में, KSU ने पूरे जिले में प्रोटेस्ट किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इरिकुर, थालास्सेरी, कोडवल्ली, चालोदे और अयिप्पुझा में प्रोटेस्ट हुए, जहां एक्टिविस्ट्स ने मिनिस्टर के विरोध में काले झंडे लहराए।

PTI के मुताबिक, केरल छात्र संघ (KSU) और प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने इन आरोपों का खंडन किया है। पुलिस ने इस घटना को लेकर कम से कम 5 केएसयू कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। बता दें कि कन्नूर में हुई इस घटना के कारण चुनावी राज्य केरल में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। माकपा और उसकी युवा शाखा डीवाईएफआई ने केरल के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें- बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर इजरायल यात्रा पर निकले पीएम मोदी, प्रियंका गांधी ने कर दी ये बड़ी डिमांड

'Keralite और Keralan शब्दों का क्या होगा...?', केरल का नाम केरलम किए जाने पर बोले शशि थरूर

Latest India News