चुनाव आयोग ने रविवार को केरलम समेत 5 राज्यों के चुनाव का ऐलान कर दिया है। केरलम में 9 अप्रैल को एक ही चरण में सभी 140 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए वोटिंग होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बार केरलम में विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबले CPIM के नेतृत्व वाली LDF और कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF गठबंधन के बीच होने जा रहे है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी भी कई सीटों पर टक्कर में है। इस बीच CPIM ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है।
कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी CPIM?
केरलम में चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व करने वाली CPIM ने अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। रविवार को CPIM ने कहा कि वो 140 विधानसभा सीटों में से 86 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, बाकी बची हुई सीटें गठबंधन के दूसरे दलों में बांटी जाएंगी। पार्टी की ओर से 86 में से 81 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है जिनमें फिलहाल 75 CPIM के कैंडिडेट हैं जबकि बाकी 6 सीटों पर पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन देने का फैसला किया है।
पिनरायी विजयन कहां से चुनाव लड़ेंगे?
पार्टी की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि CM पिनरायी विजयन धर्मडम की अपनी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे, उनके अलावा 11 सीटिंग मंत्रियों और 54 सिटिंग MLA's को भी टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पार्टी की अगुवाई वाली UDF गठबंधन के सभी 140 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान आज कर दिया जाएगा।
ओपिनियन पोल आया सामने
केरलम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर MATRIZE-IANS का ओपिनियन पोल भी सामने आया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, केरल में LDF को 140 में से 61-71 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, चुनाव में UDF को 58-69 सीट मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा को केरलम चुनाव में 2 सीट मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में किसकी हो सकती है सरकार? जानें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल के आंकड़े
केरल में UDF और LDF में हो सकती है कांटे की टक्कर, जानें MATRIZE-IANS ओपनियन पोल में BJP को कितनी सीट मिलने का अनुमान?
Latest India News