1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'वह एक योद्धा हैं...', जानिए ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने पर और क्या बोले कुमार विश्वास? नई सरकार को भी दिया सुझाव

'वह एक योद्धा हैं...', जानिए ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने पर और क्या बोले कुमार विश्वास? नई सरकार को भी दिया सुझाव

ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने पर बीजेपी समेत कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस कड़ी में अब कवि कुमार विश्वास का भी नाम जुड़ गया है।

कवि कुमार विश्वास- India TV Hindi
Image Source : KUMARVISHWAS.COM कवि कुमार विश्वास

पश्चिम बंगाल की सियासत एक नई मोड़ पर जा रही है। ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी चुनाव हार गई है। ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से चुनाव हार गई हैं। बीजेपी राज्य में बहुमत के आंकड़े को पार कर जीत दर्ज की है। इसके बावजूद ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है। इस पर अब कवि कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ममता को एक योद्धा बताया है।

लोकतंत्र में होती है एक मर्यादा- कुमार विश्वास

सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से मना करने पर कुमार विश्वास ने कहा, 'लोकतंत्र में एक मर्यादा होती है, जिसका पालन किया जाना चाहिए। उनका मना करना काफी नहीं होगा। राज्यपाल सबसे ज्यादा विधायकों वाली पार्टी को आमंत्रित करेंगे।'

उम्मीद है कि वह करेंगी आत्म-मंथन

कुमार विश्वास ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि वह आत्म-मंथन करेंगी। वह एक योद्धा हैं। दुर्भाग्य से वामपंथ की जिन आसुरी शक्तियों से उन्होंने लड़ाई लड़ी थी, वे अंततः उनकी पार्टी में शामिल हो गईं।'

नई सरकार को भी विश्वास ने दिया सुझाव

कुमार विश्वास ने आगे कहा, 'मैं नई सरकार को यह सुझाव देना चाहूंगा कि वे सतर्क रहें कि जिन अवशेषों पर यह 'विजय ध्वज' फहराया गया है, उनका सम्मान किया जाए। जो लोग वामपंथ के साथ काम करते थे, और फिर TMC में शामिल हो गए, उन्हें अपना वेश बदलकर यहां आने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'अगर ऐसा होता है, तो बंगाल अपने दुखों से मुक्त नहीं हो पाएगा। मुझे उम्मीद है कि इसका पालन किया जाएगा।'

ये भी पढ़ें: 

'टीएमसी के कुछ गुंडे बच गए हैं, सरकार बनते ही उनका इलाज करेंगे', शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश ने 3 राउंड फायरिंग की

 
 
 
 

Latest India News