1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश ने 3 राउंड फायरिंग की

शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश ने 3 राउंड फायरिंग की

 Reported By: Onkar Sarkar, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 06, 2026 11:23 pm IST,  Updated : May 07, 2026 12:09 am IST

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शुभेंदु अधिकारी के PA...- India TV Hindi
शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई है। Image Source : REPORTER INPUT/PTI

पश्चिम बंगाल के मध्यग्राम से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मध्यमग्राम के लिए रवाना हुए शुभेंदु अधिकारी

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भी चंद्रनाथ रथ प्रचार अभियान से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। मामले की सूचना मिलने के बाद शुभेंदु अधिकारी मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए हैं।

कार के शीशे से सटाकर मारी गोली

हमलावर पीछा करते हुए आए, गाड़ी रुकवाई और फिर लगातार गोलियां चलाईं। चश्मदीदों के मुताबिक चंद्रनाथ कुछ लोगों के साथ मौजूद थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने 3 राउंड फायरिंग की। कार के शीशे से सटाकर उन्हें गोली मारी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बंगाल के न्यूटाउन में BJP कार्यकर्ता की हत्या 

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की लहर और चुनावी नतीजों के बाद हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले मंगलवार को राजारहाट-न्यूटाउन विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि हार से बौखलाए टीएमसी समर्थकों ने ही BJP कार्यकर्ता की हत्या की।

बीजेपी का झंडा लगा रहे मधु मंडल पर पथराव

यह घटना न्यूटाउन के बालिगुड़ी इलाके में हुई। मधु मंडल नाम के एक भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को बीजेपी की जीत के बाद अपने घर से कुछ किलोमीटर दूरी पर बीजेपी का झंडा लगा रहे थे। इसी दौरान झंडा लगाने को लेकर टीएमसी के कमल नाम के कार्यकर्ता के साथ उनकी बहस हो गई। दोनों के बीच गरमा गरमी के बाद मामला खत्म हो गया था। लेकिन कल फिर से मधु मंडल को फोन करके उसी जगह पर बुलाया गया। आरोप है कि टीएमसी के कुछ स्थानीय बदमाशों ने मधु मंडल को घेर लिया और उन पर पथराव करना शुरू कर दिया। गंभीर हालत में बीजेपी कार्यकर्ता मधु मंडल को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें-

बंगाल चुनाव के बाद बावनघेरी क्षेत्र में गश्त करते समय सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 3 पुलिसकर्मी समेत 5 जवान घायल

'मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, वे अब मुझे बर्खास्त कर दें', ममता ने फिर दोहराया, बैठक से विधायक हुए गायब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।