1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल चुनाव के बाद बावनघेरी क्षेत्र में गश्त करते समय सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 3 पुलिसकर्मी समेत 5 जवान घायल

बंगाल चुनाव के बाद बावनघेरी क्षेत्र में गश्त करते समय सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 3 पुलिसकर्मी समेत 5 जवान घायल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 06, 2026 10:04 am IST,  Updated : May 06, 2026 11:29 am IST

बावनघेरी क्षेत्र में हंगामे की बात सामने आई है। यहां सुरक्षाबलों पर फायरिंग हुई है, जिसमें 5 जवान घायल हो गए हैं। घायलों में 3 पुलिसकर्मी हैं और 2 केंद्रीय बलों के जवान हैं।

WEST BENGAL- India TV Hindi
सुरक्षाबलों पर फायरिंग Image Source : ANI

उत्तर 24 परगना: पश्चिम बंगाल में सुरक्षाबलों के ऊपर हमला हुआ है। इस दौरान गोलीबारी भी हुई, जिसमें 3 पुलिसकर्मी और 2 केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान घायल हो गए हैं। ये घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षाबलों के जवान बावनघेरी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। ANI ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है।

कहां की है घटना?

घटना नाजत पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सरबेरिया-अगरती ग्राम पंचायत के बामनघेरी क्षेत्र (वार्ड संख्या 14) की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, नाज़त पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी), राजबारी चौकी के एक पुलिस कांस्टेबल और एक महिला पुलिस अधिकारी को गोली लगी है। इसके अलावा, केंद्रीय बलों के दो जवान भी घायल हो गए हैं।

घायलों को मीनाखा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें अलग-अलग कोलकाता के अलग-अलग हॉस्पिटलों में रेफर किया गया। 

बम से भरा बैग भी बरामद

जांच एंजेंसियों को घटनास्थल से बमों से भरा एक बैग भी मिला है।

स्थानीय महिला ने क्या बताया?

एक स्थानीय महिला ने बताया है कि जब वह अपने परिवार के साथ बिस्तर के नीचे छिपी हुई थी, तब उसने लड़कों के एक समूह को अपने आंगन से भागते हुए देखा। इस दौरान पुलिस ने उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया और उसके परिवार को अपने साथ ले गई, जिसके बाद उन्हें सुबह छोड़ दिया गया। स्थानीय महिला ने यह भी बताया कि उसने गोलियों की आवाज सुनी और पुलिस पर पांच आदिवासी और चार मुस्लिम समुदाय के लोगों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हालही में विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें बीजेपी को बहुमत मिला है और तृणमूल कांग्रेस हार गई है। बीजेपी को कुल 207 सीटों पर जीत हासिल हुई है, वहीं टीएमसी को 80 सीटें ही मिल पाई हैं। कांग्रेस को 2 सीटें, AJUP को 2 सीटें और सीपीआईएम को एक सीट मिली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।