1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, AIADMK ने TVK को बाहर से सपोर्ट देने का फैसला किया

तमिलनाडु की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, AIADMK ने TVK को बाहर से सपोर्ट देने का फैसला किया

 Reported By: T Raghavan Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 06, 2026 10:35 am IST,  Updated : May 06, 2026 12:21 pm IST

तमिलनाडु की सियासत ने एक बड़ा करवट लिया है। AIADMK ने टीवीके को बाहर से सपोर्ट देने का फैसला किया है। ऐसे में टीवीके बहुत आराम से सरकार बनाने की स्थिति में है।

AIADMK- India TV Hindi
एडप्पाडी के पलानीस्वामी Image Source : PTI/FILE

चेन्नई: तमिलनाडु की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। AIADMK ने TVK को बाहर से सपोर्ट देने का फैसला कर लिया है। AIADMK नेता CV षणमुगम और S P वेलूमणी का इस फैसले के पीछे बड़ा हाथ है।

इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि AIADMK कैंप में बड़ा डेवेलपमेंट हुआ है और आज की विधायक दल की बैठक टाल दी गई है। 47 MLA में अधिकांश TVK को सपोर्ट करने की मांग कर रहे थे। अप्रत्यक्ष तौर पर एडप्पाडी को चेतावनी दी गई थी कि अगर उन्होंने जल्द फैसला नहीं लिया तो 30 से ज्यादा MLA पार्टी तोड़कर विजय को सपोर्ट कर देंगे। इस बगावत का नेतृत्व C V षणमुगम कर रहे थे।

7 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण

राज्य सचिवालय के सचिव और PWD डिपार्टमेंट के सचिव की बैठक हुई, जिसमें शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। जवाहर लाल इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण होगा। सूत्र के अनुसार, सब कुछ सही रहा तो 7 मई को शपथ ग्रहण हो सकता है।

तमिलनाडु में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं?

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुए थे और नतीजे 4 मई को आए। इन चुनावो में नई पार्टी टीवीके ने कमाल कर दिया और सबसे ज्यादा सीटें पाने वाली पार्टी बनी। टीवीके ने स्थापित पार्टियों को पीछे छोड़कर जनता का विश्वास जीता। तमिलनाडु में टीवीके को 108 सीटें मिलीं, वहीं डीएमके को 59 सीटें और एआईडीएमके को 47 सीटें मिलीं। कांग्रेस ने 5 सीटें और PMK ने 4 सीटें हासिल की हैं।

tamilnadu
Image Source : INDIA TVतमिलनाडु में किसे कितनी सीटें मिलीं

तमिलनाडु की सियासत में क्या चल रहा है?

तमिलनाडु की सियासत में टीवीके सीटों की संख्या प्राप्त करने के मामले में सबसे आगे है। उसके पास 108 सीटें हैं लेकिन बहुमत नहीं है। ऐसे में उसे सरकार बनाने के लिए 118 सीटें चाहिए, यानी अभी उसे 10 विधायक और चाहिए, तभी वह सरकार बना सकती है। अब देखने वाली बात ये है कि टीवीके किसके साथ मिलकर सरकार बनाती है। 

कुल मिलाकर हालात जो भी हों, थलपति विजय मजबूत स्थिति में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत