1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप को ईरान के साथ समझौते की उम्मीद, 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को कुछ समय के लिए रोकने का किया ऐलान

ट्रंप को ईरान के साथ समझौते की उम्मीद, 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को कुछ समय के लिए रोकने का किया ऐलान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 06, 2026 06:32 am IST,  Updated : May 06, 2026 06:49 am IST

डोनाल्ड ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को कुछ समय के लिए रोकने का ऐलान किया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच एक अहम घोषणा की है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है, जिसके चलते 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' (स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जहाजों की आवाजाही) को कुछ समय के लिए रोकने का फैसला लिया गया है, ताकि यह देखा जा सके कि क्या यह समझौता अंतिम रूप ले पाता है और उस पर हस्ताक्षर हो पाते हैं या नहीं।

ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी

इससे पहले ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजर रहे फंसे हुए जहाजों को सुरक्षा प्रदान कर रहे अमेरिकी जहाजों पर हमला करता है, तो धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। ट्रंप का 'फॉक्स न्यूज' को दिया गया यह बयान ऐसे समय में आया जब ईरान ने कुछ जहाजों पर कथित तौर पर हमला किया, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी केंद्रीय कमान द्वारा शुरू की गई 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के तहत स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजारा जा रहा था। 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर दावा किया कि ईरान ने कुछ जहाजों पर हमला किया है, जिनमें एक दक्षिण कोरियाई मालवाहक जहाज भी शामिल है, जिसे स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजारा जा रहा था, जो 28 फरवरी को ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से प्रभावी रूप से बंद है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "ईरान ने प्रोजेक्ट फ्रीडम के तहत जहाजों की आवाजाही के संबंध में कुछ अन्य देशों को टारगेट किया है, जिनमें दक्षिण कोरियाई मालवाहक जहाज भी शामिल है। शायद अब दक्षिण कोरिया के लिए इस मिशन में शामिल होने का समय आ गया है।" 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी सेना ने सात छोटी नौकाओं को निशाना बनाया है और दक्षिण कोरिया से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में इस अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। ट्रंप ने कहा, "हमारे पास पहले से कहीं अधिक उन्नत श्रेणी के हथियार और गोला-बारूद हैं।" उन्होंने कहा, "हमारे पास बेहतरीन उपकरण हैं। हमारी मौजूदगी पूरी दुनिया में है। हमारे पूरे विश्व में सैन्य अड्डे हैं। ये सभी सैन्य अड्डे साजो सामान से भरे हुए हैं। हम इन सभी चीजों का उपयोग कर सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर हम करेंगे।"

ये भी पढ़ें-

'ईरान के खिलाफ बड़ी लड़ाई खत्म, लेकिन शांति अभी दूर', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान

बंगाल में BJP की जीत की गूंज व्हाइट हाउस तक पहुंची, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी को दी बधाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश