1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बंगाल में BJP की जीत की गूंज व्हाइट हाउस तक पहुंची, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी को दी बधाई

बंगाल में BJP की जीत की गूंज व्हाइट हाउस तक पहुंची, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने PM मोदी को दी बधाई

 Published : May 05, 2026 09:18 pm IST,  Updated : May 05, 2026 09:55 pm IST

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर से पीएम मोदी को बधाईयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी है।

डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी Image Source : AP- FILE PHOTO

पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत की गूंज अमेरिका के व्हाइट हाउस तक पहुंच गई है। इस जीत को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। 

जनता के विश्वास और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक - ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया की भी प्रशंसा की।

बीजेपी के लिए काफी अहम है ये जीत

बंगाल में BJP की इस बड़ी जीत को देश की राजनीति में एक अहम मोड़ माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस नतीजे का असर आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।

विकास के नए दौर का भरोसा- पीएम मोदी

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के लिए राज्य की जनता का आभार जताया है। साथ ही विकास के नए दौर का भरोसा भी दिलाया है। पीएम मोदी शुरू से ही बंगाल में बीजेपी की जीत को लेकर कॉन्फिडेंट थे।

बंगाल में बीजेपी ने जीतीं 207 सीटें

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने रिकॉर्ड 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। टीएमसी को 80 सीटें मिली हैं। कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर सिमट गई है। एजेयूपी को 2 सीटें मिली हैं। सीपीआई(एम) को एक सीट मिली है। एआईएसएफ ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें: 

'फैसले का किया जाए सम्मान, धर्मनिरपेक्ष दल नहीं रोक पाएंगे BJP को', बंगाल चुनाव नतीजों पर बोले ओवैसी

West Bengal Election Result : किसे मिली सबसे बड़ी जीत और सबसे बड़ी हार, यहां देखें डिटेल रिपोर्ट

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश