1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'फैसले का किया जाए सम्मान, धर्मनिरपेक्ष दल नहीं रोक पाएंगे BJP को', बंगाल चुनाव नतीजों पर बोले ओवैसी

'फैसले का किया जाए सम्मान, धर्मनिरपेक्ष दल नहीं रोक पाएंगे BJP को', बंगाल चुनाव नतीजों पर बोले ओवैसी

 Published : May 05, 2026 06:48 pm IST,  Updated : May 05, 2026 06:56 pm IST

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी की पार्टी ने बंगाल में 11 उम्मीदवार उतारे थे। ये सभी उम्मीदवार चुनाव हार गए। ओवैसी ने आम आदमी पार्टी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना समेत कई राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - India TV Hindi
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी Image Source : PTI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है। ओवैसी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। 'धर्मनिरपेक्ष दल'' भाजपा के विस्तार को रोक नहीं पाएंगे। 

बंगाल में ओवैसी के सभी उम्मीदवार हारे

ओवैसी ने विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल में AIMIM के पक्ष में मतदान करने वाले मतदाताओं को धन्यवाद दिया, हालांकि, पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में उतारे गए सभी 11 उम्मीदवार हार गए। 

बंगाल की जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी

हैदराबाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी है। हमें उस फैसले का सम्मान करना होगा। यह जनता का फैसला है। तीसरी बात, मेरा मानना ​​है और मैं लगातार यही कहता रहा हूं कि ये धर्मनिरपेक्ष पार्टियां भाजपा को रोक नहीं पाएंगी।' 

नरम हिंदुत्व का खेल खेलने की कोशिश

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP), महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) और तत्कालीन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) तथा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने अतीत में 'नरम हिंदुत्व' का खेल खेलने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों को स्वतंत्र राजनीतिक नेतृत्व तैयार करने का प्रयास करना चाहिए। 

बंगाल में भाजपा ने जीतीं 207 सीटें

बता दें कि भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 207 सीट जीतकर दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत