'पेपर लीक पर सरकार संसद में चर्चा को तैयार', जेपी नड्डा ने विपक्ष को घेरा, बोले- राहुल गांधी बताएं वो सेलेक्टिव क्यों हैं
नीट पेपर लीक और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आज सरकार की तरफ से नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

नीट पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार की तरफ से एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन का राजनीतिकरण न हो। पेपर लीक का मुद्दा जांच का विषय है। विपक्ष को इससे राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
राहुल गांधी ने छात्रों की तरफ से सरकार के सामने रखी 3 मांगें
इससे पहले आज शाम 4 बजे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा शासन के तहत देश की शिक्षा प्रणाली में धांधली की गई है। साथी ही छात्रों की तरफ से कांग्रेस सांसद ने सरकार के सामने तीन मांगे रखी हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने सरकार के सामने पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। राहुल गांधी का कहना है कि नीट पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
सोनम वांगचुक के पास पहुंची 55 सांसदों की चिट्ठी
वहीं, सोनम वांगचुक के पास एक चिट्ठी पहुंच चुकी है, ये 55 सांसदों की चिट्ठी है। अब सोनम वांगचुक को दूसरी चिट्ठी का इंतज़ार है जिसमें वांगचुक सरकार से आश्वासन चाहते हैं कि किसी भी छात्र पर लाठी न चले, किसी भी छात्र पर मुकदमा दर्ज न हो और कोई भी छात्र हिरासत में ना जाए। खबर है कि सरकार सोनम वांगचुक की मांगें मान सकती है।
Live updates : केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस Highlight
-
July 22, 2026 9:07 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
'विपक्ष जितने घंटे की चर्चा चाहे, हम उसके लिए तैयार हैं'
हम हमेशा से चाहते थे कि पेपर लीक मामले पर संसद में चर्चा हो। चाहे अल्पकालिक चर्चा हो या दीर्घकालिक, कार्य सलाहकार समिति में, आप तय करें कि कितना समय लेना है। आप 12 घंटे ले सकते हैं। आप 18 घंटे ले सकते हैं। राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में, मेरा हमेशा से मानना रहा है कि विपक्ष जितने घंटे की चर्चा चाहे, हम उसके लिए तैयार हैं- जेपी नड्डा
-
July 22, 2026 9:06 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
राहुल के आरोपों पर क्या बोले नड्डा?
जम्मू-कश्मीर में सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की परीक्षा में पेपर लीक हुआ, जहां पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की सरकार है। हिमाचल प्रदेश में राज्य के स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड में पेपर लीक हुआ, जहां कांग्रेस की सरकार है। झारखंड में जेएसी में हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक हुए, वहां झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस की सरकार है। तेलंगाना में इंटरमीडिएट के लैंग्वेज और SSC में लैंग्वेज के पेपर लीक हुए, वहां पर कांग्रेस और CPI के समर्थन वाली सरकार है। राहुल गांधी बताएं वो सेलेक्टिव क्यों हैं- जेपी नड्डा
-
July 22, 2026 9:03 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
'सिस्टम में जहां भी लूपहोल्स हैं उन्हें ठीक किया जाएगा'
जेपी नड्डा ने कहा, पेपर लीक एक बहुत गंभीर समस्या है, इस पर गहराई से चर्चा करने की जरूरत है। स्टूडेंट्स ने जो मुद्दे उठाए हैं वो एकदम सही हैं। सरकार हर पहलू की बारीकी से एनालिसिस कर रही है। सिस्टम में जहां भी लूपहोल्स हैं उन्हें ठीक किया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
-
July 22, 2026 8:56 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
राहुल गांधी के 150 पेपर लीक के दावे पर क्या कहा?
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रेजेंटेशन दी, जिसमें उन्होंने लगभग 150 पेपर लीक का जिक्र किया। यह जांच का विषय है। सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर बहुत सीरियस है। राहुल गांधी के 150 पेपर लीक वाले बयान की पूरी जांच की जाएगी। इसके बाद जो भी सच्चाई होगी वो देश के सामने रखी जाएगी- जेपी नड्डा
-
July 22, 2026 8:50 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
छात्रों पर राजनीति ना हो- जेपी नड्डा
दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पेपर लीक बड़ी समस्या है, इस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी निशाना साधा और कहा कि पेपर लीक का मुद्दा जांच का विषय है।
-
July 22, 2026 8:36 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
हमारा धरना अभी जारी रहेगा- CJP
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर से ऐलान किया है कि उनका धरना अभी जारी रहेगा। CJP का दावा है कि 20 जुलाई को हुआ उनका प्रोटेस्ट आजादी के बाद का सबसे बड़ा प्रोटेस्ट था और अब युवा सरकार से अपनी मांग मनवा कर ही रुकेंगे।
-
July 22, 2026 8:29 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
जंतर मंतर पर 5 हजार प्रदर्शनकारी जमा
दिल्ली में जंतर मंतर पर 5 हजार प्रदर्शनकारी जमा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सरकार के सामने 3 मांगे रखी हैं। साथ ही राहुल गांधी ने पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि पिछले 10 सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं। अब सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।