A
Hindi News भारत राजनीति नॉर्थ ईस्ट की इन 4 बड़ी पार्टियों ने की मर्जर की घोषणा, एकल राजनीतिक इकाई का करेंगे गठन

नॉर्थ ईस्ट की इन 4 बड़ी पार्टियों ने की मर्जर की घोषणा, एकल राजनीतिक इकाई का करेंगे गठन

नॉर्थ ईस्ट में एक नई राजनीतिक ताकत उभर रही है। यहां 4 दलों ने हाथ मिलाकर एक साझा मंच शुरू करने का फैसला किया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र के हितों का प्रतिनिधित्व करेगा।

meghalaya cm conrad sangma- India TV Hindi Image Source : X- @SANGMACONRAD मेघालय के सीएम कोनराड संगमा और पूर्वोत्तर के अन्य नेताओं ने एकजुट मोर्चा बनाने की घोषणा की।

नई दिल्ली: मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के अध्यक्ष कॉनराड संगमा सहित नॉर्थ ईस्ट के चार दलों के नेताओं ने मंगलवार को घोषणा की कि वे क्षेत्र के मुद्दों को उठाने के लिए एक एकल राजनीतिक इकाई का गठन करेंगे। टिपरा मोथा के प्रद्योत माणिक्य, पीपुल्स पार्टी असम के डैनियल लंगथासा और भाजपा के प्रवक्ता म्होनलुमो किकोन इस निर्णय से जुड़े संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने वाले नेताओं में शामिल हैं।

ये पार्टियां नहीं होगी राजनीतिक इकाई का हिस्सा-

मिजोरम में सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट, नगालैंड की नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी और असम में भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद प्रस्तावित राजनीतिक इकाई का हिस्सा नहीं हैं।

नेताओं की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “हम पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों के नेता, आज एक सामूहिक और ऐतिहासिक घोषणा करने के लिए एकत्र हुए हैं ताकि एक एकीकृत एकल राजनीतिक इकाई का गठन हो सके, जो वास्तव में हमारे लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करे।” बयान में बताया गया है कि प्रस्तावित राजनीतिक इकाई की रूपरेखा और संरचना सहित भविष्य की कार्रवाई पर विचार-विमर्श के लिए एक समिति गठित की गई है।

'अब समय आ गया है कि...'

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए NPP चीफ कॉनराड संगमा ने कहा, "बहुत लंबे समय से हम एक ही मुद्दों पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म और राजनीतिक जगहों से बात कर रहे हैं। हमारी ताकत एकता में है और अब समय आ गया है कि हम अपने लोगों को एक साथ मिलकर आवाज दें।"

यह भी पढ़ें-

"यह बिहार की मछली है, आप इसे नहीं पकड़ पाएंगे", राहुल गांधी पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने साधा निशाना

जाति जनगणना पर सामने आया RSS का रुख, जानिए क्या बोले दत्तात्रेय होसबाले?

Latest India News