A
Hindi News भारत राजनीति अरुणाचल में BJP की बंपर जीत से गदगद PM मोदी, जानें पार्टी ने जीती हैं कितनी सीटें?

अरुणाचल में BJP की बंपर जीत से गदगद PM मोदी, जानें पार्टी ने जीती हैं कितनी सीटें?

अरुणाचल प्रदेश के जिला परिषद सदस्य और ग्राम पंचायत चुनावों में साबित कर दिया कि जमीन पर सिर्फ बीजेपी का दबदबा है। इस प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने अरुणाचल...- India TV Hindi Image Source : PTI (फाइल फोटो) पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में जीत पर खुशी जताई।

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के जिला परिषद चुनाव और ग्राम पंचायत चुनाव में BJP की भारी-भरकम जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता का आभार जताया क्योंकि उन्होंने बीजेपी का खुलकर समर्थन किया। इसके अलावा, पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की। BJP ने यहां जिला परिषद मेंबर की 245 में से 170 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, ग्राम पंचायत चुनाव में कुल 8,208 में से 6,085 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की।

जनता के सपोर्ट से PM मोदी हुए खुश

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'अरुणाचल प्रदेश की जनता सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट समर्थन दिखा रही है! अरुणाचल प्रदेश की जनता ने बीजेपी के प्रति जो स्नेह दिखाया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। इससे राज्य के परिवर्तन के लिए निरंतर प्रयास करने का हमारा संकल्प और मजबूत होता है। जनता के बीच अथक परिश्रम कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की मैं तारीफ करता हूं।'

जिला परिषद चुनाव में BJP का रिपोर्ट कार्ड

राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से घोषित अंतिम नतीजों के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने जिला परिषद और ग्राम पंचायत की ज्यादातर सीटों पर जीत पाई। जिला परिषद सदस्य के चुनाव में बीजेपी ने कुल 245 में से 170 सीटें जीतीं। इसमें भी खास बात ये रही कि बीजेपी ने 59 सीटें निर्विरोध हासिल की। इससे जिला लेवल पर उनका साफ दबदबा दिखता है।

ग्राम पंचायत चुनावों में BJP की बल्ले-बल्ले

इसी प्रकार का नतीजे ग्राम पंचायत चुनावों में भी दिखे, जहां बीजेपी ने कुल 8,208 सीटों में से 6,085 सीटें हासिल की, इनमें से 5,211 सीटें तो पार्टी ने निर्विरोध ही जीत लीं। कांग्रेस यहां महज 216 सीटें ही जीत पाई। वहीं, PPA ने 648 और निर्दलीयों ने उम्मीदवारों ने 627 सीटों पर कब्जा जमाया।

ये भी पढ़ें- 

पूरे MVA से ढाई गुना सीटों पर आगे BJP, आंकड़ों से समझिए महाराष्ट्र में उसकी बंपर जीत की कहानी

SIR में सुस्ती पर विधायकों से नाराज BJP, पूछ लिया- दोबारा चुनाव नहीं लड़ना तो...

Latest India News