A
Hindi News भारत राजनीति U-19 टीम के वर्ल्ड कप फाइनल जीतने पर गदगद PM मोदी, बोले- चमक उठी भारत के क्रिकेट की प्रतिभा

U-19 टीम के वर्ल्ड कप फाइनल जीतने पर गदगद PM मोदी, बोले- चमक उठी भारत के क्रिकेट की प्रतिभा

U-19 World Cup 2026: PM मोदी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत पर भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया के क्रिकेटिंग टैलेंट की जमकर तारीफ की।

pm modi u19 team- India TV Hindi Image Source : PTI/X-ZIM CRICKET PM मोदी ने क्रिकेट की U-19 टीम को वर्ल्ड कप फाइनल जीतने पर बधाई दी।

ICC Under 19 World Cup 2026 के फाइनल में शानदार जीत के लिए PM मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है। फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पटखनी दी है। भारतीय खिलाड़ियों ने अंग्रेजों को पूरे 100 रन से हरा दिया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ताबड़तोड़ 175 रनों की पारी खेली और इंग्लिश खिलाड़ियों के छक्के छुड़ा दिए। टीम इंडिया की तारीफ में PM मोदी ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि भारत का क्रिकेटिंग टैलेंट चमक रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने की भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ

PM मोदी ने पोस्ट किया, 'भारत की क्रिकेट की प्रतिभा चमक उठी! हमें वर्ल्ड कप जीतकर भारत लाने वाली हमारी अंडर-19 टीम पर गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी असाधारण स्किल का परिचय दिया। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

युवा चैंपियंस को अमित शाह ने दी बधाई

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पोस्ट किया, 'आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर हमारे युवा चैंपियंस को हार्दिक बधाई! छठी बार कप जीतने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने वाले आपके शानदार प्रदर्शन ने युवा खिलाड़ियों को खुशी, उत्साह और प्रेरणा से भर दिया। पूरा देश आपकी जीत का जश्न मना रहा है।'

राजनाथ सिंह ने दृढ़ संकल्प को सराहा

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए पोस्ट किया, 'आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई। छठी बार यह खिताब जीतकर हमारे युवाओं ने अपनी शानदार प्रतिभा और समर्पण का परिचय दिया है। यह जीत युवा भारत के अद्भुत साहस और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। पूरी टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई।'

राहुल गांधी ने खिलाड़ियों के खेल को बताया 'शानदार'

साथ ही, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पोस्ट किया, 'हमारी अंडर-19 मेन्स टीम को वर्ल्ड कप में शानदार जीत की हार्दिक बधाई! आपका संयम, निडरता और दृढ़ संकल्प आज के भारतीय पीढ़ी की पहचान है। यह छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब भारतीय क्रिकेट के भविष्य का गौरवपूर्ण प्रमाण है। शानदार खेल, चैंपियन!'

ये भी पढ़ें- U19 वर्ल्ड कप फाइनल में बिहार के लाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के मुरीद हुए CM नीतीश कुमार, बोले- नई उम्मीद बने वैभव सूर्यवंशी

Latest India News