Friday, February 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. U19 वर्ल्ड कप फाइनल में बिहार के लाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के मुरीद हुए CM नीतीश कुमार, बोले- नई उम्मीद बने वैभव सूर्यवंशी

U19 वर्ल्ड कप फाइनल में बिहार के लाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के मुरीद हुए CM नीतीश कुमार, बोले- नई उम्मीद बने वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi Batting: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने क्रिकेटर Vaibhav Sooryavanshi की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। वैभव सूर्यवंशी ने ICC Under 19 World Cup 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बना डाले हैं।

Edited By: Vinay Trivedi
Published : Feb 06, 2026 05:42 pm IST, Updated : Feb 06, 2026 06:26 pm IST
vaibhav sooryavanshi batting- India TV Hindi
Image Source : PTI/AP बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की।

ICC Under 19 World Cup 2026 के फाइनल में टीम इंडिया के ओपनिंग बैट्समैन और बिहार के लाल Vaibhav Sooryavanshi ने इतिहास रच दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 80 गेंदों में 175 रन बना दिए। क्रिकेट फैंस से लेकर सियासी खेल के माहिर खिलाड़ी तक हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नीतीश कुमार ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।

वैभव सूर्यवंशी ने लगाए ताबड़तोड़ 15 छक्के

जान लें कि आज (शुक्रवार को) जिम्बाब्वे के हरारे में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच Under 19 World Cup 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इसमें पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 15 छक्कों और 15 चौंकों की मदद से सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बना दिए।

बिहार में कहां से हैं वैभव सूर्यवंशी?

गौरतलब है कि क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर के रहने वाले हैं। उनका पैतृक गांव मोतीपुर में है। साधारण किसान फैमिली से आने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपने टैलेंट के दम पर IPL और अंडर-19 क्रिकेट तक पहुंचे हैं। वैभव सूर्यवंशी से मिलकर PM मोदी और सीएम नीतीश कुमार, दोनों उनकी तारीफ कर चुके हैं।

U19 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव स्कोर यहां देखें

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement