PM मोदी ने सदन में बताया, कांग्रेस क्यों उनकी कब्र खोदने पर तुली हुई है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'कब्र खुदेगी' नारे पर आज राज्यसभा में कांग्रेस पर बड़ा अटैक किया। उनका जवाब सुनकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अब ये नारा लगाना भूल जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में विपक्ष के हर सवाल का चुन-चुनकर जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को मुझसे नफरत है क्योंकि कांग्रेस प्रधानमंत्री की कुर्सी को अपनी जागीर समझती है। कांग्रेस इस बात को नहीं पचा पा रही कि मोदी कैसे 11 साल से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठा है। पीएम मोदी ने कब्र खुदेगी नारे पर भी कांग्रेस पर बड़ा अटैक किया, उनका जवाब सुनकर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अब ये नारा लगाना भूल जाएंगे।
'ये कौनसी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने के सपने देखती हो'
पीएम मोदी ने कहा, मोहब्बत की दुकान खोलने वाले 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा ''ये कौनसी मोहब्बत की दुकान है, जो देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने के सपने देखती हो?'' पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में वजहें गिनाते हुए बताया कि आखिर ऐसा क्या है जो कांग्रेस उनकी कब्र खोदने पर तुली है। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने क्या-क्या बताया...
- कांग्रेस के हमारे साथियों का मुझ पर जरा विशेष प्रेम है। मैंने 370 की दीवार गिरा दी इसलिए मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं।
- एक तरफ मैं देश के युवाओं के लिए मजबूत जमीन तैयार कर रहा हूं तो कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने के कार्यक्रम करवा रही है।
- हमने नॉर्थ ईस्ट में बम, बंदूक और आतंक का जो छाया बना रहता था, वहां शांति और विकास की राह अपनाई इसलिए वह मोदी की कब्र खोदने की सोच रहे हैं।
- पाकिस्तानी आंतकियों को घर में घुसकर जवाब देते हैं, इसलिए वह मोदी की कब्र खोदने की बात कर रहे हैं।
- ऑपरेशन सिंदूर करते हैं इसकी उनको परेशानी होती है, और इसलिए वे मोदी की कब्र खोदना चाहते हैं। माओवादी, आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के लिए साहसपूर्ण कदम उठा रहे हैं, इसलिए मोदी की कब्र खोदनी है आपको?
- मोदी तेरी कब्र खुदेगी, ये जो उनके भीतर नफरत पड़ी हुई है, मोहब्बत की दुकान में जो आग भरी पड़ी हुई है, उसका परिणाम है।
- कांग्रेस इस बात को नहीं पचा पा रही कि कोई और क्यों प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठा है। हमारा पैतृक अधिकार था, इसलिए मोदी की कब्र खोदने का नारा लगा रहे हैं।
- हमने देश के जवानों के लिए खजाने खोल दिए हैं। इसलिए वो चाहते हैं कि अब तो कोई रास्ता बचा नहीं है तो कब्र खोदने की बात करते हैं।
इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को ये सहन नहीं हो रहा है कि जो समस्याएं कांग्रेस ने 60 सालों में पाल-पोस कर बड़ी की थी, मोदी एक-एक करके उनका समाधान क्यों कर रहा है। कांग्रेस को ये पंसद नहीं आ रहा है इसलिए कांग्रेस के नेता अब मोदी तेरी कब्र खुदेगी का नारा लगा रहे हैं। उनकी कब्र खोदने की दुआ कर रहे हैं।
देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें-
अमेरिका के साथ ट्रेड डील की तारीफ से लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमले तक, PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें
'संसद में कल PM मोदी पर हमला होने वाला था', स्पीकर ने किया बड़ा दावा