भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश भर में गणतंत्र का जश्न है। पूरा देश तिरंगे के रंग से जगमग हो उठा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज परेड की भव्य तैयारी की गई है। रिपब्लिक डे परेड में आज जमीन से आसमान तक देश का शौर्य दिखेगा। ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर ग्रैंड परेड की तैयारी है। कर्तव्य पथ पर आज जब सेना के जवान कदमताल कर निकलेंगे तो देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। इसके साथ ही कर्तव्य पथ पर राज्यों को मंत्रालयों की झांकियों में देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखेगी। अब इस अवसर पर भारत के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
क्या बोले पीएम मोदी?
गणतंत्र दिवस के अवसर पर PM मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर ट्वीट कर के कहा- "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।"
पीएम मोदी ने आगे कहा- "गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः। अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥"
सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। उससे पहले पीएम मोदी वार मेमोरियल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। आज के जश्न में किसी तरह की खलल न पड़े इसके लिए दिल्ली से कश्मीर और कन्याकुमारी तक और गुजरात से नॉर्थ ईस्ट के राज्यों तक सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किेए गए हैं...सिर्फ दिल्ली में ही दस हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। इनके अलावा तीन हजार से सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, कहा- अन्नदाता हैं अर्थव्यवस्था की रीढ़
Republic Day 2026 Live: देशभर में गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह, कर्तव्य पथ पर आज दिखेगी भारत की ताकत, पढ़ें पल-पल के अपडेट्स
Latest India News