1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'ये खबर पूरी तरह गलत, मैं दिल्ली गई ही नहीं', TMC की बागी सांसदों की लिस्ट में अपना नाम देखकर भड़कीं प्रतिमा मंडल

'ये खबर पूरी तरह गलत, मैं दिल्ली गई ही नहीं', TMC की बागी सांसदों की लिस्ट में अपना नाम देखकर भड़कीं प्रतिमा मंडल

बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी पार्टी फूट की कगार पर हैं। कई टीएमसी सांसद खुल कर सामने आ चुके हैं कि वह ममता की टीएमसी से अलग हो रहे हैं तो कुछ सांसदों के सिर्फ नाम और हस्ताक्षर वाली लिस्ट ही सामने आई है।

टीएमसी सांसद प्रतिमा मंडल- India TV Hindi
Image Source : SANSAD TV टीएमसी सांसद प्रतिमा मंडल

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के अंदर फूट पड़ी हुई है। एक-एक कर टीएमसी के सांसद बागी हो रहे हैं। ऐसे में एक टीएमसी सांसद ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। टीएमसी के बागी सांसदों की लिस्ट में अपना नाम शामिल होने की खबरों पर पार्टी सांसद प्रतिमा मंडल ने भड़कते हुए कहा कि यह खबर पूरी तरह गलत है।

मैं यहीं कोलकाता में हूं- प्रतिमा मंडल

टीएमसी सांसद प्रतिमा मंडल ने आगे कहा, 'मैं यहीं कोलकाता में हूं। 4 जून को सुबह 11 बजे मेरी 'एस्टिमेट्स कमिटी' की मीटिंग थी। मैं शाम 4:20 बजे की फ्लाइट से कोलकाता वापस आ गई थी और उस दिन के बाद से मैं दिल्ली गई ही नहीं हूं।' 

वे डॉक्यूमेंट क्यों नहीं दिखाते- प्रतिमा मंडल

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'जो लोग यह गलत खबर फैला रहे हैं, उनसे मैं पूछती हूं कि वे सभी के साइन वाला वह लेटर क्यों जारी नहीं करते? वे वह डॉक्यूमेंट क्यों नहीं दिखाते ताकि लोग देख सकें कि उस पर मेरा नाम है या नहीं।'

शत्रुघ्न सिन्हा भी टीएमसी के बागी सांसदों में नहीं शामिल!

प्रतिमा मंडल ने खुद कहा कि वह टीएमसी से अलग नहीं हो रही हैं। वहीं, दूसरी ओर आज सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि बंगाल के आसनसोल से टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी बागी सांसदों की लिस्ट में साइन नहीं किया है। क्योंकि वह दिल्ली से बाहर हैं।

इस मामले में शत्रुघ्न सिन्हा ने साधी चुप्पी

इसके पहले टीएमसी के जो बागी सांसदों की लिस्ट सामने आई थी, उसमें शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम शामिल है। हालांकि, अभी इस मामले पर शत्रुघ्न सिन्हा की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

चुनावी नतीजों के बाद TMC में संकट के बादल

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद से टीएमसी में संकट के बादल मंडराने लगे थे। पहले लोकल स्तर पर कई विधायकों ने बागी रूप दिखाते हुए असली टीएमसी नाम का गुट बनाया वहीं, अब लोकसभा सांसदों ने ममता बनर्जी की टीएमसी से दूरी बना ली है।

ममता ने साध रखी है चुप्पी

पार्टी में चल रही उथल-पुथल के  के बीच ममता बनर्जी पूरी तरह शांत हैं। वह इस समय दिल्ली में हैं। पिछले दिनों ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं संग बैठक में हिस्सा लिया था। इस दौरान उनके साथ भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: 

शत्रुघ्न सिन्हा नहीं हुए TMC से बागी! सूत्रों का दावा- 'हस्ताक्षर वाली खबरें पूरी तरह गलत, वे दिल्ली से हैं बाहर'

TMC सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी को लगा एक और बड़ा झटका

Latest India News