1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दुख की घड़ी में ममता बनर्जी के साथ रहेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- दीदी ने मुसीबत के समय मेरा साथ दिया

दुख की घड़ी में ममता बनर्जी के साथ रहेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- दीदी ने मुसीबत के समय मेरा साथ दिया

 Reported By: Vijai Laxmi, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 11, 2026 11:11 am IST,  Updated : Jun 11, 2026 04:38 pm IST

टीएमसी के बागी सांसदों वाली लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब शत्रुघ्न सिन्हा खुलकर मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि वे ममता बनर्जी के साथ ही रहेंगे।

शत्रुघ्न सिन्हा- India TV Hindi
शत्रुघ्न सिन्हा Image Source : INDIA TV

पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बागी सांसदों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने सामने आकर कहा कि वह दुख की घड़ी में ममता बनर्जी के साथ रहेंगे। वह बागी सांसदों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) ने मुसीबत के समय मेरा साथ दिया है और मैं उनका साथ नहीं छोड़ूंगा। इसके पहले भी करीबी सूत्रों का कहना था कि शत्रुघ्न सिन्हा ने किसी भी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उनके पत्र पर हस्ताक्षर करने की खबरें गलत हैं। वे दिल्ली से बाहर हैं।

टीएमसी के बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

हाल ही में खबर सामने आई थी कि यूसुफ पठान, काकोली घोष दस्तीदार और सायनी घोष सहित टीएमसी के 20 लोकसभा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर भाजपा के नेतृत्व वाले NDA में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी बताया जा रहा था, लेकिन इन विवादों पर उनके बयान ने ये साफ कर दिया है कि वे फिलहाल ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ रहे हैं।

बागी सांसदों की लिस्ट आई थी सामने

बंगाल में टीएमसी की हार के बाद जिन लोगों का पार्टी से मोह भंग हुआ है, उसमें टीएमसी के बागी सांसदों की एक लिस्ट सामने आई है। इसमें यूसुफ पठान, अबू ताहिर खान, पार्थ भौमिक, काकोली घोष दस्तीदार, बापी हलदर, सायोनी घोष, रचना बनर्जी, असित मल, के रहमान, शर्मिला सरकार, मिताली बाग, कालीपद सोरेन, जून मालिया, माला रॉय, देव अधिकारी, शताब्दी रॉय, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया और अरूप चक्रवर्ती शामिल माना जा रहा है। पहले शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम बताया जा रहा था, लेकिन अब वे इस लिस्ट से बाहर हैं।

आसनसोल से लोकसभा सांसद हैं शत्रुघ्न सिन्हा

बता दें कि टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर आसनसोल से जीत दर्ज की। वर्तमान में अभी आसनसोल से टीएमसी के सांसद हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्हें जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब ममता बनर्जी ने उनका साथ दिया था और आज जब ममता बनर्जी के लिए मुश्किल घड़ी आई है, तो वे उनका साथ नहीं छोड़ने वाले।

बंगाल में TMC के 3 राज्यसभा सांसदों ने दिया इस्तीफा

वहीं, आज पश्चिम बंगाल से एक और राज्यसभा सांसद ने इस्तीफा दे दिया। प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा से आज अपना इस्तीफा दिया है। सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव के बाद राज्यसभा से टीएमसी का ये तीसरा इस्तीफा है।

ये भी पढ़ें: 

VIDEO: बंगाल में नोटों से भरा पड़ा था स्कूल का बंद कमरा, पुलिस भी रह गई दंग, मशीनों से रातभर गिना गया कैश

TMC सांसद प्रकाश चिक बराइक ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी को लगा एक और बड़ा झटका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत